फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन में सपा ने भरा जोश, 63 गिरफ्तारियां

विज्ञापन
किसान यात्रा के मद्दे नजर सपा कार्यालय के बाहर तैनात पुलिस। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। सरकार द्वारा लाए किसान बिल के विरोध में किसानों द्वारा दिल्ली में दिए जा रहे धरने और मंगलवार को भारत बंद के समर्थन में सोमवार को किसान यात्रा निकाली गई। हर विधानसभा क्षेत्र में सपा कार्यकर्ताओं ने किसान यात्रा निकालकर गिरफ्तारी दी। पूरे जनपद में हुई 63 की गिरफ्तारी हुई। 51 कार्यकर्ता जिला मुख्यालय और 12 कार्यकर्ता मेंहनगर तहसील में गिरफ्तार हुए। हालांकि शाम को इन्हें निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर सपा कार्यकर्ता सुबह से ही पार्टी कार्यालय पर जमा होने लगे थे वहीं प्रशासन भी पूरी तरह से मुस्तैद नजर आया। सपा कार्यालय के इर्द गिर्द बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था। एक तरफ के मार्ग को बैरिकेडिंग करके बंद कर दिया गया था। इसके साथ ही एसपी आफिस से नेहरू हॉल की ओर से जाने वाले मार्ग को भी बैरिकेडिंग किया गया था। सपा कार्यालय के सामने कुंवर सिंह उद्यान में भी पुलिस तैनात थी। लगभग साढ़े 12 बजे पूर्व मंत्री और सदर विधायक वहां पहुंचे। उन्होंने वहां मौजूद पुलिस के अधिकारी से बात की और ऊपर कार्यालय में चले गए। उनके पहुंचने के बाद सपा कार्यकर्ता हाथों में पार्टी का झंडा और बिल के विरोध में विभिन्न प्रकार के स्लोगनों लिख्ेा तख्तियां लेकर नारेबाजी करते हुए सड़क पर आ गए। एसपी कार्यालय के सामने पहुंचते ही पुलिस ने उन्हें रोक लिया। ऐसे में सदर विधायक हवलदार यादव और निवर्तमान जिलाध्यक्ष के साथ कार्यकर्ता सड़क पर बैठकर नारेबाजी करने लगे। कुछ देर नारेबाजी के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और बस में बैठाकर और उन्हें लेकर पुलिस लाइन पहुंची। जहां पूरे दिन रहने के बाद शाम को उन्हें निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया। निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि सरकार के इस काले कानून का हम विरोध करते हैं। किसानों के समर्थन में हम हर लड़ाई के लिए तैयार है। इस कानून से किसान अपनी जमीन पूंजीपतियों के पास गिरवी रखने को विवश होंगे। इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख विजय यादव, वेदप्रकाश यादव, राजाराम सोनकर, प्रेमचन्द सभासद, विवेक सिंह, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष दुर्गेश यादव, महामंत्री शशिकुमार आदि उपस्थित थे।
अतरौलिया में डा. संग्राम ने संभाला मोर्चा
अतरौलिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर किसान पदयात्रा अतरौलिया विधायक डा. संग्राम यादव के नेतृत्व में निकाली गई। जो क्षेत्र के सिपारपट्टी, भटपुरवा, सेखौना, सेनपुर, महरूपुर, सूखीपुर, खालिसपुर, बनवारी पट्टी, वैशपुर, बसहिया आदि गांव से होते हुए थिरई पट्टी गन्ना सेंटर पर जाकर समाप्त हुई। विधायक डा. संग्राम यादव ने कहा कि किसानों के सम्मान में सपा समाजवादी पार्टी मैदान में है। इस मौके पर सुभाष चंद्र जायसवाल, चंद्रजीत यादव, हरिराम बागी, रणविजय यादव, कमला यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

गिरफ्तारी बाद निजी मुचलके पर छूटे
मेंहनगर। पूर्व सांसद दरोगा प्रसाद सरोज व पूर्व एमएलसी कमला प्रसाद यादव के नेतृत्व में भारी संख्या में किसानों ने दर्जनों गांवों में भ्रमण करतहसील मुख्यालय पहुंचे। नेताओं ने कहा कि अब सपा किसानों के बीच जाकर लोगों को बताएंगे कि भाजपा केवल पूंजीपतियों की सरकार है। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक कल्पनाथ पासवान, पूर्व एमएलसी कमला प्रसाद यादव, पूर्व विधायक रामजग, पूर्व विधायक बृजलाल सोनकर, वीरेंद्र यादव आदि को पुलिस ने गिरफ्तार किया फिर निजी मुचलके पर छोड़ा।
मुबारकपुर में गरजे पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश
सठियांव। विधानसभा क्षेत्र मुबारकपुर में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में किसान यात्रा निकाली गई। सठियांव बाजार से यात्रा शुरू करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के साथ धोखा कर रही है। कृषि क्षेत्र को भी देश के पूजिपतियों के हाथ सौपना चाहतीं है। धीरे धीरे आज का किसान भविष्य में खेतिहर मजदूर हो जाएगा। इस मौके पर ज्याउल्लाह अंसारी महाप्रधान, लालचंद प्रधान, बहादुर यादव, राम अवध यादव, जयराम यादव, शोभनाथ यादव आदि उपस्थित थे।
सगड़ी में भी सपा ने निकाला जुलूस
सगड़ी। तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत अजमतगढ़ में सपाइयों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी कर जुलूस निकाला। इस दौरान काफी संख्या में पुलिस के जवान तैनात रहे विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। अजमतगढ़ स्थित नगर पंचायत ऑफिस से अजमतगढ़ बाजार से मुस्लिम बस्ती का भ्रमण करते हुए फिर वापस आकर नगर पंचायत अजमतगढ़ पहुंचकर समाप्त हुई। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष अजमतगढ़ पारसनाथ सोनकर ,जय राम सिंह पटेल, मिर्जा मसूद बेग, सोहराब आलम, राम प्रकाश सोनकर आदि उपस्थित थे।
गोपालपुर में भी निकाली यात्रा
गोरिया बाजार। किसान बिल के विरोध में सोमवार को देवारा क्षेत्र के कुड़ई ढ़ाला से गोपालपुर विधायक नफीस अहमद के नेतृत्व में किसान यात्रा निकाली गई। इस दौरान यात्रा में शामिल लोगों ने किसान की आय बढाओ और खेती किसानी बचाओ आदि के नारे लगाए। यह यात्रा जिधर से भी लोगों ने नारेबाजी कर सरकार के फैसले के खिलाफ अपना विरोध जताया। इस मौके पर डा. हरिराम यादव, अखिलेश यादव, देवमन यादव प्रधान, चंद्रभान प्रधान, संतविजय यादव प्रधान, रामजतन यादव आदि उपस्थित थे।
पूर्व विधायक के नेतृत्व में निकली किसान यात्रा
ठेकमा। पूर्व विधायक बेचई सरोज और विधानसभा लालगंज के अध्यक्ष राजनारायण यादव के नेतृत्व में किसान यात्रा निकाली गई। सपा कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए ब्लाक मुख्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिसमें सरकार द्वारा किसान विरोधी बिल बकाया, गन्ना किसानों का पैसा, नहरों में समय से पानी न आना, बिजली की बिल अधिक लिए जाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर अपनी बात रखी। इस पर कार्रवाई न होने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी।

प्रदर्शन कर रहे सपा कार्यकर्ताओं गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस।- फोटो : AZAMGARH

सपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते कार्यकर्ता।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें