फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा में परिवारवाद का बोलबाला

Sun, 29 Nov 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
राम मनोहर लोहिया को अपना आदर्श कहने वाली समाजवादी पार्टी के नेता उनके ही आदर्शों का अनुसरण नहीं कर रहे हैं क्योंकि राम मनोहर लोहिया ने हमेशा परिवारवाद का विरोध किया लेकिन आज समाजवादी पार्टी में केवल परिवारवाद का ही बोलबाला है। रविवार को रिक्शा स्टैंड पर आयोजित भाजपा के साप्ताहिक धरने को संबोधित करते हुए महराजगंज से भाजपा के पूर्व विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने बातें कहीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने साइकिल यात्रा निकालकर युवाओं को आश्वासन दिया था कि उन्हें बेरोजगारी भत्ता, लैपटाप और साइकिल दी जाएगी लेकिन हुआ क्या इसका परिणाम जनता के सामने है। आज प्रदेश के किसान खाद, बीज और सिंचाई के लिए परेशान हैं। केंद्र सरकार द्वारा भेजे गए धन को सपा के लोग ऐशोआराम पर खर्च कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ला ने कहा कि पूरा प्रदेश अराजकता के आगोश में है।

भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता आजमगढ़ की धरती से संकल्प ले रहा है कि वह वर्तमान सपा सरकार को उखाड़ फेंकेगा। जिलाध्यक्ष कुशीनगर लल्लन मिश्रा ने सपा पर निशाना साधा। आजमगढ़ नगर संयोजक विद्याधर श्रीवास्तव ने कहा कि आजमगढ़ में अधिवक्ता और पुलिस भी सुरक्षित नहीं है। विजय प्रकाश सिंह ने कहा कि किसानों के लिए केंद्र सरकार जो धन भेज रही है प्रदेश सरकार उसे वितरित नहीं कर रही है।
विज्ञापन


सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि महराजगंज की घटना में पुलिस द्वारा आम जनता और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है, जिसे हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। मौके पर अनिल सिंह, रजनीकांत मणि त्रिपाठी, दिवाकर सिंह, विजय शंकर तिवारी, हरिनाथ कुशवाहा, परदेशी प्रसाद, दहारी प्रसाद, श्रीकांत मौर्य, महेंद्र जायसवाल, आशुतोष दीक्षित, हरिशंकर सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें