फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा मुखिया का पुतला फूंका, नारेबाजी

Tue, 17 Mar 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
निषाद समाज के उत्पीड़न के विरोध और अन्य मांगों को लेकर फूलन सेना का डा. अंबेडकर पार्क में चल रहा धरना मंगलवार को पांचवें दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन


इस दौरान फूलन सेना ने सदर सांसद और सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव का पुतला फूंक विरोध जताया। उन्होंने पुलिस और सरकार विरोधी नारेबाजी भी की। धरने को संबोधित करते हुए वेद प्रकाश निषाद ने कहा कि जब तक समाज के लोग एकजुट नहीं होंगे, उन्हें अपना अधिकार नहीं मिल सकता।

शंकर निषाद ने प्रदेश सरकार से निषादों पर हो रहे अत्याचार पर लगाम लगानेे की मांग की। इसके अलावा उन्होंने कहा कि वर्षों से नगरपालिका में कैद निषाद राज की प्रतिमा को शहर के किसी चौराहे पर स्थापित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


धरने में धर्मेंद्र, किशन, राजाराम, मंदेव, रामप्यारे, जिलाजीत, गांधी, राजू, हनुमान, संतराज, श्रीराम, संजाफी, गीता, कमली, बहावनी, बुधिमानी व बच्ची आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें