फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रवृत्ति, शुल्क प्रतिपूर्ति को लेकर तालाबंदी की

Mon, 16 Mar 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शिब्ली नेशनल पीजी कालेज के छात्रों ने सत्र 2013-14 की अवशेष छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति की मांग को लेकर जिला समाज कल्याण अधिकारी के कार्यालय पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


जिला समाज कल्याण अधिकारी के अनुपस्थित रहने पर छात्रों ने कार्यालय में तालाबंदी कर दी। मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर और जिला समाज कल्याण अधिकारी ने छात्रों को समझा-बुझाकर शांत कराया और ताला खुलवाया। छात्रों के आंदोलित होने का परिणाम रहा कि समाज कल्याण कार्यालय के कर्मचारी घंटो कार्यालय के बाहर रहे, साथ ही काम-काज ठप रहा।

 सत्र 2013-14 की अवशेष छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति की मांग को लेकर सोमवार की सुबह शिब्ली नेशनल पीजी कालेज के छात्रों का एक प्रतिनिधिमंडल जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय पहुंचा। लेकिन अधिकारी के अनुपस्थित रहने पर छात्रों ने नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन


इसके बाद भी जब कोई नहीं पहुंचा तो छात्रों ने जिला समाज कल्याण अधिकारी के कार्यालय पर ताला बंद कर धरने पर बैठ गए। सूचना मिलने पर जिला समाज कल्याण अधिकारी, उपजिलाधिकारी सदर और शहर कोतवाल के साथ मौके पर पहुंचे।

छात्रों से वार्ता में अधिकारियों ने कहा कि 15 दिन के अंदर आप लोगों की मांगें पूरी कर दी जाएंगी। इस पर छात्रों ने ताला खोला, कहा कि यदि तय समय के अनुसार मांग पूरी नहीं होती है तो छात्र वृहद आंदोलन को बाध्य होंगे। विशाल चंद यादव, विनीत सिंह, शम्स तबरेज, बृजेश राजभर, घनश्याम मौर्य, रविंद्र गोड़, सत्यनरायन चौहान आदि छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें