फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा-बसपा आैर भाजपा ने छला

Thu, 14 Apr 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
जनसभा
विज्ञापन
सगड़ी तहसील के चुनहवा बाजार में बुधवार की शाम साढ़े छह बजे कांग्रेस पार्टी की जनसभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष हवलदार सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने कभी भी जाति की राजनीति नहीं की। प्रदेश में सपा, बसपा की सरकारे जबसे आई तभी से प्रदेश में विकास कार्य शून्य पर चला गया। सपा, बसपा ने जाति का ऐसा बीज बोया की जाति से अब तक ऊपर जाकर भी नही सोच सके। मोदी सरकार पूँजीपतियों की सरकार बन कर रह गई है। 
विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि भाजपा पूरे देश में नफरत का बीज बो कर धार्मिक भावनाओं को भड़काने में लगी है। वहीं हर तरफ भ्रष्टाचार फैला है।  किसान आत्महत्या कर रहा है। चारों तरफ गुंडाराज कायम है। बेरोजगार ठगे जा रहे है। कल कारखाने बेच कर सपा-बसपा के नेताओं ने सिर्फ अपनी तिजोरी भर मौज कर रहे है। वहीँ बीजेपी की सरकार में सराफा कारोबारियों की सुनने वाला कोई नही है। कारीगर भूखों मर रहे हैं।

लेकिन मोदी और अरुण जेटली के कानों पर जूं तक नही रेंग रही है। जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाए। घर-घर जाए पार्टी की नीतियों को बताए। जनसभा को जिला उपाध्यक्ष मुकेश राय ने भी संबोधित यिका। संचालन महताब खान ने किया। इस मौके पर हया नोमानी, विद्याधर दुबे, पबारु चौहान, बेलाल अहमद, फारुख अहमद, राजीव मिश्रा, अशोक कुमार, ओपी यादव, प्रशांत राय, कपिलदेव दुबे, प्रवीण दुबे आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें