फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा और भाजपा प्रत्याशी पर रपट

Sat, 04 Feb 2017 10:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बिना अनुमति के वाहन पर झंडा लगाकर प्रचार करने के मामले में एसडीएम सदर ने मुबारकपुर थाने में मुबारकपुर से सपा प्रत्याशी के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी के निजामाबाद प्रत्याशी विनोद राय और उनके पुत्र विपुल राय के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी सदर अभय कुमार मिश्र ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र मुबारकपुर में सपा प्रत्याशी अखिलेश यादव वाहन से बिना अनुमति के वाहन में झंडा लगाकर प्रचार-प्रसार कर रहे थे। आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन में नोटिस जारी करते हुए मुबारकपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी के प्रत्याशी को वाहन में छोटा या बड़ा झंडा, स्टीकर, बैनर रखने की अनुमति नही है। उन्होंने उम्मीदवारों को चेताते हुए कहा है कि आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। इसी क्रम में शुक्रवार को शिक्षक निर्वाचन के दौरान हंगामा करने पर भारतीय जनता पार्टी के निजामाबाद प्रत्याशी विनोद राय और उनके पुत्र विपुल राय के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। विनोद राय बरदह थाना क्षेत्र के जिउली गांव के निवासी हैं। यह मुकदमा एसएचओ प्रदीप कुमार ने दर्ज कराया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें