फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर की टीम बनी विजेता

Sat, 04 Feb 2017 12:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
चौरी बेलहा महाविद्यालय में आयोजित हॉकी प्रतियोगिता में विजेता टीम शील्ड के साथ।
विज्ञापन
चौरी बेलहा महाविद्यालय के मैदान पर आयोजित चंद्रदीप सिंह सिंह स्मारक तृतीय राज्य स्तरीय इनामी हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल मैच में शुक्रवार को जालंधर की टीम ने आजमगढ़ को 2-0 से हराकर खिताब पर कब्जा जमा लिया। मैच देखने के लिए जुटी भीड़ ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।  
विज्ञापन


  फाइनल मैच का उद्घाटन मिशन अस्पताल के निदेशक डा. अशोक सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। फाइनल मैच सिग्नल कोर जालंधर और आरकेवाई आजमगढ़ के बीच खेला गया। खेल के पहले हाफ में जालंधर के खिलाड़ी ने एक गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिला दी। प्रतियोगिता के दूसरे हाफ में भी पंजाब ने एक गोल और कर दिया। जबकि आरकेवाई आजमगढ़ के खिलाड़ी एक भी गोल नहीं कर सके। अंतत: सिगनल कोर जालंधर ने 2-0 से मैच जीत लिया और खिताब पर कब्जा जमाया।

मैच के रेफरी आशीष और विष्णु यादव रहे। अंत में डा. अशोक सिंह ने विजेता टीम को शील्ड और 50000 रुपये नकद देकर पुरस्कृत किया। उपजेता टीम को शील्ड और 30000 रुपये देकर पुरस्कृत किया गया। आयोजन सचिव प्रभाकर सिंह ने सभी का आभार प्रकट किया। इस मौके पर अश्वनी कुमार सिंह, अखिलेश मिश्र, डा. सतीश सिंह, रामानंद राजभर, संजय सिंह, चंचल यादव, प्रमोद सिंह, सुधीर सिंह, राना सिंह, प्रवीन सिंह, डा. आलोक सिंह आदि उपस्तिस्थ रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें