फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: अतरौलिया बाजार में 13 लाख का सोयाबीन ऑॅयल सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। खाद्य सुरक्षा विभाग ने अतरौलिया बाजार में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 13,30,000 रुपये का रिफाइंड सोयाबीन ऑॅयल सीज किया है।
विज्ञापन

यह कार्रवाई सहायक आयुक्त (खाद्य), आजमगढ़ मंडल आजमगढ़ के नेतृत्व में की गई थी। इस कार्रवाई से बाजार के व्यापारियों में हड़कंप सरीखा माहौल रहा।
आम जनमानस को मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों के विक्रय पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए विभाग चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत खाद्य जांच दल द्वारा शुक्रवार को शिव ट्रेडर्स प्रो. अशोक कुमार के फर्म पर आकस्मिक छापा डाला गया।
विज्ञापन

इस दौरान रिफाइंड सोयाबीन ऑॅयल न्यू ट्री प्लस ब्रांड का नमूना खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के उल्लंघन के संदेह के आधार पर जांच के लिए संग्रहित किया गया। साथ ही मौके पर उपलब्ध 660 टीन जिसका अनुमानित मूल्य करीब तेरह लाख तीस हजार का सीज कर दिया गया। आजमगढ़ मंडल के सहायक आयुक्त (खाद्य) श्रवण कुमार मिश्र ने कहा कि जिन खाद्य कारोबारकर्ताओं के पास वैध खाद्य पंजीकरण व अनुज्ञप्ति नहीं है, वे जल्द से जल्द अपना पंजीकरण करा लें। यदि वह बिना खाद्य पंजीकरण व अनुज्ञप्ति लिए खाद्य कारोबार करते हुए पाए गए तो उनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें