फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: 15 दिन बाद हुई बोहनी, 70 क्विंटल मक्के की खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। मंडल में मक्का खरीद के लिए पांच क्रय केंद्र खोले गए हैं। 15 दिन तक किसी भी क्रय केंद्र पर मक्का की खरीद नहीं हुई थी। सोमवार को क्रय केंद्र रेवती में एक किसान से 70 क्विंटल मक्का खरीदा गया।
विज्ञापन

मक्का खरीद के लिए मंडल के आजमगढ़ व मऊ में एक भी क्रय केंद्र नहीं बने हैं जबकि बलिया में चितबड़ा गांव, सोनबरसा, रेवती, लालगंज और हनुमानगंज में क्रय केंद्र खोले गए है।
किसानों से समर्थन मूल्य 2225 रुपये प्रति क्विंटल की दर से मक्का की खरीद की जानी है। अब तक मक्का बेचने के लिए 58 किसानों ने अपना पंजीकरण कराया है। सभी मक्का के क्रय केंद्र बीते 15 जून से सक्रिय कर दिए गए थे लेकिन 15 दिनों तक किसी भी क्रय केंद्र पर मक्का की बोहनी नहीं हुई।
विज्ञापन

सोमवार को क्रय केंद्र रेवती में एक किसान से 70 क्विंटल मक्का की खरीद किया गया। अभी 31 जुलाई तक मक्का की खरीद की जानी है। संभागीय खाद्य नियंत्रक राजीव कुमार मिश्र ने बताया कि किसानों से मक्का खरीद के लिए मंडल के सिर्फ बलिया जनपद में पांच क्रय केंद्र खोले गए हैं। एक किसान से 70 क्विटल मक्का खरीद गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें