जिलाधिकारी रणवीर प्रसाद ने गोद लिए गए फरिहां और हाफिजपुर गांव में शुक्रवार की शाम चौपाल लगाई। जिसमें राज्य पोषण मिशन के तहत जागरूकता अभियान कार्यक्रम की तैयारियां अधूरी होने की जानकारी मिलने पर उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी सेराज अहमद से स्पष्टीकरण तलब किया।
फरिहां में डीएम ने कहा कि आदमी को अबच्चों पर ध्यान देना चाहिए। ध्यान नहीं देंगे तो बच्चे कुपोषित होंगे। इसलिए बच्चों की बराबर निगरानी करते रहें। बच्चों को पोषणयुक्त भोजन देना चाहिए। डीएम ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वह बच्चों का वजन लें। जिस बच्चे का वजन मानक से कम हो उसके अभिभावक को पोषणयुक्त भोजन के बारे में जानकारी दें।
गांव में एक भी बच्चा कुपोषण का शिकार नहीं मिलना चाहिए। जिलाधिकारी ने उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को शपथ दिलाया।
उन्होंने गांव में कूड़ेदान रखवाने के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिया। डीएम ने मैना देवी पत्नी केदार को स्वच्छ शौचालय बनवाने के लिए 4600 रुपये नकद दिया। चौपाल के बाद जिलाधिकारी गांव में मौजूद अतिरिक्त प्र्राथमिक स्वास्थ्य केेेंद्र का निरीक्षण भी किया।
केन्द्र पर प्रसव कराने की व्यवस्था के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया। फरिहा के बाद जिलाधिकारी ने हाफिजपुर गांव में भी चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं को सुनीं। इस मौके पर जिला पंचायत राज अधिकारी आरएस चौधरी, बाल विकास परियोजना अधिकारी राकेश कुमार, ग्राम प्रधान जावेद आलम तथा भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।