फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएसएस का फूंका पुतला

Sat, 13 Dec 2014 12:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़,
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा में मुसलिम परिवारों का धर्म परिवर्तन कराए जाने के विरोध में शुक्रवार को संजरपुर बाजार में आल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुस्लमीन पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आरएसएस और बजरंग दल का पुतला फूंका। साथ ही इन संगठनों पर प्रतिबंध लगाने की मांग की।
विज्ञापन


संजरपुर बाजार में आल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुस्लमीन पार्टी के कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए बैनर-पोस्टर लेकर संजरपुर चौराहे पर पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आरएसएस और बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाओ और समाजवादी पार्टी मुर्दाबाद के नारे लगाए।  साथ ही आरएसएस और बजरंग दल का पुतला फूंका।

पार्टी के जिलाध्यक्ष कलीम जामई ने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार बनते ही हिंदू संगठनों में उबाल आ गया है, आए दिन भाजपा के सांसद और मंत्री मुसलमान विरोधी बयानबाजी कर रहे हैं। देश में मुसलमानों को दूसरे नंबर का नागरिक बनाने की तैयारी में लगे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आरएसएस, हिंदू युवा वाहिनी जैसे अन्य संगठनों पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए। साथ ही आगराकांड में शामिल लोगों को विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल गिरफ्तार किया जाए। ताकि देश में भाईचारा का माहौल बना रहे। प्रदर्शन के दौरान जिला उपाध्यक्ष कलाम, हामिद संजरी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। फोटो संख्या नौ
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें