फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीओ से मांगा स्पष्टीकरण

Wed, 20 May 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी सुहास एलवाई द्वारा मंगलवार की देर शाम विकास भवन और कुंवर सिंह उद्यान का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान निर्वाचन सूचियों के मिलान कार्य की धीमी प्रगति पर उन्होंने खंड विकास अधिकारी फूलपुर से स्पष्टीकरण मांगा।
विज्ञापन


  जिलाधिकारी विकास भवन के खराब पड़े पंप को तत्काल ठीक कराने के लिए और बाथरूम के गंदे पानी के निकास की व्यवस्था करने का निर्देश ाजिर को दिया। उन्होंने  पंचायत एवं नगरीय निकाय कार्यालय, जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय और कुंवर सिंह उद्यान का निरीक्षण किया।

कार्यालय पंचायत एवं नगरीय निकाय में खराब पड़े कंप्यूटर को बदलने का निर्देश परियोजना निदेशक एवं सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी को दिया। खंड विकास अधिकारी फूलपुर लाल जी पटेल द्वारा निर्वाचन सूचियों के मिलान कार्य की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने उनसे स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया। उन्होंने खंड विकास अधिकारी से कहा कि बीएलओ की ड्यूटी लगाकर उसकी सूची तत्काल उपलब्ध कराएं। चुनाव नजदीक होने के कारण कार्यो की अधिकता को देखते हुए जिलाधिकारी ने जिला निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारियों को पंचायत एवं नगरीय निकाय कार्यालय में संबद्धकर चुनाव कार्य के कार्यों को युद्ध स्तर पर निपटाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


 कुंवर सिंह उद्यान के निरीक्षण में साफ -सफाई पर्याप्त मात्रा में न होने के कारण जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देशित किया। योगासन के लिए बनाए जा रहे मंच को और ऊंचा करने को ईओ नगरपालिका को कहा। इस मौके पर परियोजना निदेशक एसके पांडेय, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) राकेश कुमार सिंह, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका ओम प्रकाश, खंड विकास अधिकारी कृष्ण करूणाकर पांडेय, लाल बहादुर यादव उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें