फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द हटेंगे चौराहे से पोस्टर

Wed, 28 Sep 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
विज्ञापन
जल्द हटेंगे चौराहे से पोस्टर
विज्ञापन
जिलाधिकारी सुहास एलवाई की अध्यक्षता में नरौली चौराहे का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने चौराहों से अवैध पोस्टर हटवाने का निर्देश अधिकारियों को दिया। उन्होंने नरौली चौराहें पर फौव्वारा, लाइटिंग एवं पानी के बारे बारे में ईओ नगरपालिका और ठेकेदार से जानकारी ली। कहा कि जल्द फौव्वारा, लाईटिंग तथा अन्य सम्बन्धित कार्य पूरा कराएं।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने कहा कि नरौली चौराहे पर 100 फुट से ज्यादा ऊंचा झंडा लगेगा, उत्तम क्वालिटी की मखमली घास, लाइटिंग, टाईल्स आदि लगाए जा रहे हैं। इससे इस चौराहों को बड़े शहरों के चौराहे के जैसा बनाया जा सके। उन्होंने थाना सिधारी के संबंधित अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि नरौली चौराहे के पास यदि कोई बस खड़ी करे तो उसका तत्काल चालान करें। नरौली चौराहे के 100 मीटर के अंदर कोई टेंपो यदि खड़ा करता पाया जाएगा तो चालान किया जाए।

कहा कि नरौली चौराहे के आसपास से अतिक्रमण भी हटवाना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि इस चौराहे को दो दिन में पूरा कराएं। उन्होंने बताया कि इस नरौली चौराहे का उद्घाटन 02 अक्टूबर को होना है। इस चौराहे को लेकर जनता में काफी उत्साह है। दो अक्टूबर को शहर के सभी तिराहों/चौराहों के फौव्वारे चालू रहेंगे। इस अवसर पर ईओ नगरपालिका तथा संबंधित अधिकारी, समाजसेवी दीनू जायसवाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें