फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पत्नी की तेरहवीं के खर्च को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने लाठी से पीट- पीटकर ले ली पिता की जान

Thu, 01 May 2025 01:31 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh News: आजमगढ़ जिले में पत्नी की तेरहवीं के खर्च को लेकर पिता-पुत्र में विवाद हो गया। झगड़ा इस कदर बढ़ गया कि बेटे ने लाठी डंडे से पीटकर  पिता की हत्या कर दी। 
विज्ञापन
आजमगढ़ एसपी ग्रामीण चिराग जैन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के सारैन गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पत्नी की तेरहवीं के खर्च को लेकर पिता-पुत्र में विवाद हो गया। इस दौरान बेटे ने लाठी-डंडे से पीटकर पिता की हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बेटे को हिरासत में लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आरोपी बेटे से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
अहरौला थाना क्षेत्र के सारैन गांव निवासी राम लौट राजभर (68) की पत्नी की आठ दिन पूर्व मौत हो गई थी। उसकी तेरवहीं में होने वाले खर्च को लेकर बुधवार की रात पिता-पुत्र में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि बेटे ने लाठी डंडे से पीट-पीटकर पिता की हत्या कर दी। मृतक के छोटे पुत्र ने देर रात में पुलिस को फोन पर घटना की सूचना दी। 

इसे भी पढ़ें; Mirzapur News: बरात में आए युवक की चाकू मारकर हत्या, डीजे पर डांस को लेकर हुई थी कहासुनी
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। उधर, घटना के बाद से परिवार के सभी सदस्य मौके से फरार हो गए। 
विज्ञापन

 

क्या बोले अधिकारी
तेरहवीं के खर्च को लेकर पिता-पुत्र में विवाद हुआ था। बेटे ने लाठी-डंडे से पीटकर पिता की हत्या कर दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपी के विरुद्ध मामले में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
-चिराग जैन, एसपी ग्रामीण आजमगढ़ 


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें