फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: एसआईटी की जांच के दायरे में आएंगे संस्कृत विद्यालयों में नियुक्त 58 शिक्षक-कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। वित्त पोषित माध्यमिक विद्यालयों में 2010 से 2025 के मध्य हुई शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मियों की नियुक्तियों की एसआईटी जांच शुरू हो गई है। इन वर्षों में नियुक्ति पाने वाले लगभग 58 शिक्षक व शिक्षणेतर कर्मी जांच के दायरे में आएं हैं। इसके लिए शासन की ओर से पत्रावली मांगे जाने से शिक्षा विभाग के अधिकारी सकते में हैं। वह शिक्षकों के रिकार्ड मंगाने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन


जनपद में 806 माध्यमिक विद्यालय हैं। इनमें 97 वित्त पोषित, 26 राजकीय और 683 वित्त विहीन विद्यालय हैं। इसके अलावा 37 संस्कृत विद्यालय संचालित हैं। उक्त विद्यालयों में 2010 से 2025 तक 58 से अधिक शिक्षक व कर्मचारी नियुक्त किए गए। इन स्कूलों में नियुक्त होने वाले शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मियों की नियुक्ति पर शुरुआत से ही सवाल उठते रहे हैं। नियुक्ति में फर्जीवाड़ा की शिकायत हुई तो एसआईटी को जांच सौंपी गई। एसआईटी ने संयुक्त शिक्षा निदेशक दिनेश सिंह व जिला विद्यालय निरीक्षक उपेंद्र कुमार को अभिलेखों के साथ तलब किया। हालांकि डीआईओएस की ओर से अभी सभी शिक्षकों का अभिलेख एसआईअी को नहीं सौंपी गई है। कारण कि शिक्षकों की नियुक्ति से जुड़े अभिलेख एकत्र किए जा रहे हैं। शिक्षकों से भी मांगा गया है।
एसआईटी ने संस्कृत विद्यालयों में 2010 से अब तक हुई नियुक्तियों की जांच शुरू की है। यदि 2010 से अब तक देखा जाए तो 58 शिक्षक-कर्मचारियों की नियुक्ति हुई है। 58 शिक्षक व कर्मचारी एसआईटी की जांच के दायरे में आएंगे। शिक्षकों से अभिलेख मांगे गए हैं। जल्द ही एसआईटी को नियुक्ति से जुड़े अभिलेख उपलब्ध कराए जाएंगे।-उपेंद्र कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें