फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से कुचलकर बेटे की मौत, पिता बचा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। कंधरापुर थाना क्षेत्र के सेहदा जंगल के पास मंगलवार की देर रात को अनियंत्रित ट्रक से कुचलकर युवक की मौत हो गई। जबकि उसके पिता बाल-बाल बच गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दी।
विज्ञापन

मृत युवक विक्रांत उर्फ गोलू (25) पुत्र बृजेश प्रताप था। वह गोरखपुर जिले के पुरवा गांव का निवासी था। विक्रांत मंगलवार को किसी काम से अपने पिता बृजेश प्रताप के साथ आजमगढ़ आया हुआ था। काम निपटाने के बाद पिता-पुत्र एक बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। बाइक चलाते समय विक्रांत हेलमेट नहीं पहना था। रात करीब दस बजे यह दोनों लोग कंधरापुर थाना क्षेत्र के सेहदा के पास स्थित एक ढाबा पर भोजन किए। यहां से जैसे ही इनकी बाइक कुछ दूर आगे जंगल के पास पहुंची कि सामने से आ रहा अनियंत्रित ट्रक बाइक में टक्कर मार दिया। इस दौरान बृजेश प्रताप पटरी पर गिरे। जबकि विक्रांत सडक़ पर गिरा और ट्रक का पहिया ऊपर चढने से गंभीर रुप से घायल हो गया। जब तक उसे अस्पताल ले जाने का प्रबंध किया जाता कि उसकी मौत हो गई। विक्रांत तीन भाईयों में दूसरे नंबर पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें