फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता के दसवां के दिन बेटे ने भी लगाई फांसी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहनगर। स्थानीय थाना क्षेत्र के कटात चक कटात गांव निवासी एक युवक ने गांव के सिवान में पेड़ से रस्सी के सहारे फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया। ग्रामीणों ने शव देखा तो सूचना परिजनों को दिया। मृतक के भाई ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। दस दिनों पूर्व मृतक के पिता का भी शव गांव के सिवान में स्थित पोखरे में उतराया हुआ मिला था।
विज्ञापन

कटात चक कटात गांव निवासी 55 वर्षीय कालीचरन पुत्र कतवारू एक अक्टूबर को घर से धान का खेत देखने जाने की बात कह कर निकला था और वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रात में उसकी सभी संभावित स्थानों पर तलाश किया। अगले दिन कालीचरन का शव गांव के पोखरे में उतराया हुआ मिला था। कालीचरण के पुत्र 24 वर्षीय हीरालाल ने उन्हें मुखाग्नि दी थी। शनिवार को कालीचरन का दसवां था। इसके पूर्व ही शुक्रवार की रात हीरालाल ने गांव के सिवान में पेड़ से रस्सी के सहारे फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया। सुबह ग्रामीणों ने शव देखा तो परिजनों को जानकारी दिया। इसके बाद हीरालाल का भाई शव फंदे से उतरा और पुलिस को सूचना दिए बगैर ही अंतिम संस्कार कर दिया। 10 दिनों के अंदर परिवार में दूसरी मौत से कोहराम मचा हुआ है। वहीं पुलिस इस पूरी घटना से अंजान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें