आजमगढ़। पीसीएस प्री, एसीएफ-आरएफओ-2020 प्री की परीक्षा का आयोजन रविवार को 59 केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा में कुल 27687 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। परीक्षा को नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण ढ़ग से संपन्न कराने के लिए सेक्टर और स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। देर शाम तक परीक्षा की व्यवस्था जारी रही।
जनपद के 59 केंद्रों पर दो पालियों सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे और दोपहर 2.30 बजे से 4.30 बजे परीक्षा होनी है। प्रत्येक केंद्र पर दो महिला और दो पुरुष पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। जिन कमरों में अभ्यर्थी परीक्षा देंगे, उसकी सीसी टीवी रिकार्डिंग की जाएगी।ज कोविड-19 हेल्प डेस्क स्थापित करते हुए उस पर सैनिटाइजर व इंफ्रारेड थर्मामीटर व पल्स आक्सीमीटर की व्यवस्था और परीक्षार्थियों में दो गज की दूरी बनाए रखने के लिए गोला बनाने के निर्देश दिए गए हैं।