फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं फूलों की बारिश तो कहीं दिया सम्मान-पत्र

विज्ञापन
अतरौलिया में पुलिसकर्मियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत करते लोग। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। भाजपा पदाधिकारियों और अन्य संगठनों की ओर से जनपद में कोरोना वारियर्स के रूप में काम कर रहे चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों, पुलिसकर्मियों और सफाईकर्मियों को सम्मानित करने का क्रम जारी है। कोई फूलों की बारिश कर रहा है तो कोई सम्मान पत्र दे रहा है। रविवार को भी जगहब-जगह स्वागत का क्रम जारी रहा।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह के नेतृत्व में रविवार को रोडवेज पर कोरोना वारियर्स को धन्यवाद पत्र और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित कर अभिनंदन किया गया। जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह ने जिलाधिकारी को भी धन्यवाद पत्र देकर उनका अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार हम भाजपा के कार्यकर्ता कोरोनावायरस संक्रमण के इस कठिन परिस्थितियों में देश सेवा में लगे डाक्टरों, मेडिकलकर्मी, पुलिसकर्मियों, प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों, सफाईकर्मी, पत्रकार बंधुओं, बैंक कर्मचारीयों को धन्यवाद पत्र और अंगवस्त्र देकर सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन कर रहे हैं। अजय सिंह, पुनीत सिंह, गोविंद सिंह, अभिनव श्रीवास्तव, बलवंतसिंह, जीत बहादुर सिंह मौजूद रहे। उमा उपहार फाउंडेशन की तरफ से भाजपा जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र राय ने धूप में खड़े होकर ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों को 200 छाते वितरित किए। प्रवीण शुक्ल, अजय गुप्ता, विवेक कुमार मिश्रा, प्रकाश चंद्र राय, सुधांशु सिंह,अंकित पाठक आदि मौजूद रहे। अतरौलिया नगर पंचायत में पुलिसकर्मियों पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया। कोरोना वायरस के संक्रमण से लड़ने वाले योद्धाओं के स्वागत में अतरौलिया के समाजसेवी हिमांशु पांडे व नीरज तिवारी के नेतृत्व अतरौलिया पुलिसकर्मियों पर पुष्प वर्षा की गई। अतरौलिया प्रभारी निरीक्षक हिमेन्द्र प्रताप सिंह, सब इंस्पेक्टर मदन कुमार गुप्ता, ओम प्रकाश,केशर यादव, शहीद लगभग दर्जनों पुलिसकर्मी अपनेि कार्य पर निकले थे। केसरी तिराहा पर पहुंचे की उन पर पुष्प वर्षा प्रारंभ हुई, जो जायसवाल त्रिमुहानी तक चलती रही। लगभग एक किलोमीटर तक लोग अपने घरों के बालकनी से तथा दरवाजे पर खड़े होकर पुलिसकर्मियों पर पुष्प वर्षा कर रहे थे साथ ही भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे जा रहे थे। फूलपुर कोतवाली के न्यू केम्ब्रिज स्कूल और पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पुलिस को सेनिटाइजर और गमछा दिया गया। फूलपुर के खरसहन कला गांव में कोरोना वायरस के बचाव के लिए चिकित्सक दल के साथ सर्वे और सफाई कार्य में लगे कर्मवीर योद्धाओं को दीदारगंज चौक पर सम्मानित किया गया। न्यू चौक दीदारगंज सेवा समिति की तरफ से उन्हें अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। भाजपा नेता कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा ने थाना गंभीरपुर के प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह व समस्त उपनिरीक्षक तथा समस्त महिला पुलिस आरक्षी का स्वागत मुहम्मदपुर बाजार में किया। नगर पंचायत निजामाबाद के अधिकारी और कर्मचारियों के साथ तहसील के अधिकारियों और कर्मचारियों भाजपा नेता विनोद राय के नेतृत्व में गगन कश्यप और सैयद सेराज अब्बास आजमी तथा संतोष गोंड़ कोरोना वारियर्स को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें