फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं लगाया जाम तो कहीं किया प्रदर्शन

Tue, 11 Aug 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। बिजली की अघोषित कटौती के विरोध में आमजन का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा। जगह जगह सड़क जाम कर शासन प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। सरायमोहन और चांदपट्टी में चक्काजाम कर अधिकारियों और सरकार को चेतावनी देते हुए कहा गया कि कटौती में सुधार नहीं हुआ तो जिम्मेदार अंजाम भुगतने को तैयार रहे। वहीं जहानागंज और तहबरपुर में भी लोगों को सड़क पर उतरना पड़ा।
विज्ञापन

ठेकमा संवाददाता के मुताबिक अंधाधुंध कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे क्षेत्रवासी सोमवार की सुबह 10 बजे सड़क पर उतर पड़े। आजमगढ़-जौनपुर मार्ग पर स्थित सरायमोहन विद्युत उपकेंद्र के पास सड़क जाम कर शासन प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों का कहना था कि पिछले एक सप्ताह से दो से तीन घंटे ही बिजली मिल रही है। लो वोल्टेज की समस्या अलग है। जाम की सूचना पर बरदह थानाध्यक्ष जगदीश उपाध्याय मौके पर पहुंचे। भीरा से निकलने वाली सपा की साइकल यात्रा को देखते हुए उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर विद्युत कटौती में सुधार कराने का आश्वासन देकर 11.30 बजे जाम को समाप्त कराया। इस दौरान एसओ को मांगों का ज्ञापन भी सौंपा गया। चक्काजाम में में मुड़हर, सरायमोहन, हरश्चिंद्रपुर, सम्मरपुर आदि गांवों के लोग शामिल हुए। इस मौके पर त्रिपुरारी राय, पप्पू राय, उमेश चौधरी, लालमन, अनिल, रामाआशीष, राजनाथ, आदि शामिल थे।
लाटघाट संवाददाता के मुताबिक कटौती और सड़क की दुर्दशा से नाराज कसबे के लोगों ने सगड़ी तहसील क्षेत्र के चांदपट्टी करमैनी बाजार में आजमगढ़-रौनापार मार्ग पर चक्काजाम कर दिया।  सुबह सात बजे लगाया गया जाम 10.30 बजे एसडीओ कुबेर लाल के आश्वासन पर समाप्त हुआ। इस मौके पर कुर्बान आजमी, मोहम्मद अरशद, मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद आबिद, आलम, वाहिद, जैश आदि उपस्थित हुए।
विज्ञापन

जहानागंज संवाददाता के मुताबिक  बिजली कटौती से गुस्साए लोगों ने सोमवार को जहानागंज कस्बे में प्रदर्शन किया। लोग ''साइकल चलाना बंद करो, बिजली का वादा पूरा करो'', ''जनता बेचैन है, जिला प्रशासन मौन है'', ''बिजली नहीं तो बिल नहीं'', ''सपा मुखिया कहां हैं, एसी में एसी में'' आदि नारे के साथ जमकर नारेबाजी की। लोगों का कहना था कि विगत कई दिनों से रोस्टर के हिसाब से बिजली आपूर्ति नहीं हो रही है। वोल्टेज इतना लो होता है कि पंखे सिर्फ हिलते डुलते ही हैं। इस दौरान अरविंद सिंह, विश्वनाथ गुप्ता, बबलू राजभर, अंबिका, राजाराम राजभर, मुहम्मद इजहार, हम्माद अहमद, एकबाल अहमद, आदि उपस्थित थे। तहबरपुर संवाददाता के अनुसार विद्युत कटौती से क्षुब्ध लोगों ने सोमवार को विद्युत उपकेंद्र मंझारी पर प्रदर्शन किया। लोगों ने विद्युत आपूर्ति में आ रही बाधाओं को दूर करने की मांग की।कहा कि  कई दिनों से खराब विद्युत गड़बड़ी को लाइनमैन ठीक करने की जहमत नहीं उठा रहे हैं। उच्चाधिकारियों से बात करने पर लाइन मैन मोके पर पहुंचे तब जाकर लोगों का प्रदर्शन समाप्त हुआ। इस मौके पर सुधाकर उपाध्याय, विरेंद्र मौर्या, प्रमोद उपाध्याय, गौरव कुमार, रमेश सोनकर आदि उपस्थित हुए।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें