फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं लगाई मेंहदी तो कहीं बांटे निमंत्रण पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम के निर्देश पर विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए मतदाता जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। समस्त निजी, माध्यमिक एवं प्राथमिक विद्यालयों के छात्राओं एवं अध्यापकों और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा गांव-गांव जाकर महिला मतदाताओं एवं आमजन को मतदान एवं मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। यह कार्यक्रम बुधवार को भी जारी रहा।
विज्ञापन

इसी क्रम में फातिमा हिंद बालिका इंटर कालेज माहुल द्वारा प्राथमिक विद्यालय शाहदुल्लाहपुर बूथ पर चुनाव की मेंहदी कार्यक्रम के तहत 39 महिलाओं के हाथों में मेंहदी लगाकर मतदान के प्रति जागरूक किया गया तथा मतदान करने के लिए 113 निमंत्रण पत्र बांटे गए। जीडी मेमोरियल यांकर्स इंग्लिश स्कूल द्वारा लालगंज के प्राथमिक विद्यालय मिर्जा आदमपुर में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। मेंहदी लगाने के साथ 120 निमंत्रण पत्र बांटे। फरहान कांवेंट पब्लिक स्कूल उदपुर फूलपुर पवई में 30 महिलाओं के हाथों में मेंहदी लगाई गई और 65 निमंत्रण पत्र बांटे गए। फरहान पब्लिक स्कूल उदपुर द्वारा मित्तुपुर बूथ पर 35 महिलाओं को मेंहदी लगाई गई और 80 निमंत्रण पत्र बांटे गए। शिब्ली नेशनल गर्ल्स इंटर कालेज पहाड़पुर द्वारा 100 महिलाओं को मेंहदी लगाई गई और 2000 निमंत्रण पत्र बांटे गए। कृष्णा पब्लिक स्कूल बरदह द्वारा 30 मेंहदी लगाने के साथ 45 निमंत्रण पत्र बांटे गए। रफी मेमोरियल इंग्लिश स्कूल माहुल द्वारा 25 महिलाओं के हाथों में मेंहदी लगाई गई 35 निमंत्रण पत्र बांटे गए।
मतदान कर दिखाएं निशान, पाएं दो दिन निशुल्क परामर्श
नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) के सदस्यों की बैठक बुधवार को चाइल्ड केयर क्लिनिक सिधारी सभागार में हुई। जिसमें मतदाता जागरूकता अभियान के तहत डीएम की अपील को संज्ञान में लेते हुए सर्व सम्मति से यह निर्णय लिया गया कि जो मरीज सात मार्च को मतदान करेगा, उसे मतदान का निशान दिखाने पर 8 मार्च और 9 मार्च को नीमा आजमगढ़ के सभी चिकित्सकों द्वारा नि:शुल्क परामर्श दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस निर्णय का सिधारी से डा. डीडीसिंह, डा. पीएन मिश्रा, डा. वीके सिंह, डा. संतोष कुमार सिंह, मेंहनगर से डा. वीएस सिंह, डा. संतोष चौहान, ठेकमा से डॉ. प्रमोद सिंह, लालगंज से डॉ. देवाशीष शुक्ला, जहानागंज से डॉ. विनोद कश्यप सहित सभी नीमा आजमगढ़ के चिकित्सकों ने सराहना किया और आजमगढ़ जिला प्रशासन के मतदाता जागरूकता अभियान में कदम से कदम मिलाकर चलने का निर्णय किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें