फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतरौलिया दौरे से कुछ के पेट और सीने में हो रहा दर्द: ओपी राजभर

विज्ञापन
विज्ञापन
वन नेशन वन एजुकेशन हमारा लक्ष्य, पात्रों तक पहुंच रहा योजनाओं का लाभ
विज्ञापन

फोटो- 11
संवाद न्यूज एजेंसी
अहरौला। सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने सपा विधायक संग्राम यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि मेरे अतरौलिया के दौरे से कुछ के पेट और सीने में दर्द हो रहा है। बुधवार को इटौरा करनपुर गांव में मंत्री चौपाल कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान समाजसेवी यशवंत चौबे के नेतृत्व में 40 युवा सुभासपा में शामिल हुए। कैबिनेट मंत्री ने पार्टी की स्लीप और पीला गमछा पहनाकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराया। चौपाल को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में सुभासपा बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी। पार्टी के विचारों से युवाओं का तेजी से जुड़ाव हो रहा है। जर्जर अहरौला-कप्तानगंज मार्ग के निर्माण के लिए जल्द ही बजट जारी होने वाला है।
विज्ञापन

कहा कि अतरौलिया विधानसभा में हमारी पार्टी के मजबूत होने से कुछ नेताओं को पेट और सीने में दर्द हो रहा है। जो लोग आजमगढ़ को सपा का गढ़ बताते हैं, आने वाले समय में सुभासपा उन्हें उनके घर का रास्ता दिखाने का काम करेगी। विपक्षियों को खुली चुनौती दी कि ओमप्रकाश 22 साल पहले अपने पार्टी के घोषणाओं में जो बातें कहता आया वह सही होती जा रही हैं। चाहे वन नेशन वन एजुकेशन की बात हो या सबको आरक्षण की बात हो। प्रधानमंत्री मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज जिस तरह से प्रदेश को अपराध मुक्त बनाएं हैं योजनाओं को जमीन पर लाया है सही मायने में जरूरतमंदों को इसका लाभ मिल रहा है। इस मौके पर प्रदेश मीडिया प्रभारी दीपक सिंह, राष्ट्रीय महासचिव राजकुमार गुप्ता, गुड्डू सिंह, विजय बहादुर सिंह, पंकज चौबे, कुलदीप राजभर, रमाशंकर राजभर, हरिबदन प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें