उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में समाज कल्याण अधिकारी के फंदा लगाने की सूचना पाकर माैके पर कोतवाली की पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगाें से जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
Azamgarh News: जिला समाज कल्याण अधिकारी विकास के पद पर तैनात रहे आशीष सिंह ने बृहस्पतिवार को प्रतापगढ़ स्थित नगर कोतवाली के पूरेकेशवराय गांव स्थित अपने घर में आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही कार्यालय में तैनात सभी कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
आशीष सिंह ने आजमगढ़ जनपद में 11 दिसंबर 2024 को जिला समाज कल्याण अधिकारी विकास के पद पर तैनात हुए थे। उन्होंने यहां पदभार संभालने के एक बड़ी कार्रवाई की थी। जिसे लेकर वह चर्चा में रहे।
प्रतापगढ जनपद के नगर कोतवाली के पूरेकेशवराय गांव निवासी आशीष सिंह (40) अमरोहा जनपद से ट्रांसफर होकर 11 दिसंबर वर्ष 2024 में आजमगढ़ जनपद के जिला समाज कल्याण अधिकारी विकास के पद पर तैनात हुए। वह सिधारी पर कमरा लेकर यहीं रहते थे।
विज्ञापन
जिला समाज कल्याण अधिकारी विकास कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी अवधेश सिंह ने बताया कि नौ सितंबर की शाम वह बाजार में सब्जी लेने गए थे। वहीं, पर कार्यालय के कर्मचारियों से मुलाकात हुई थी। अवधेश ने बताया कि विद्यालयों के दो मामले में सपथ पत्र देने के लिए वह 10 सितंबर की सुबह उच्च न्यायालय प्रयागराज के लिए रवाना हुए थे।