फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों पर नहीं दिख रही सोशल डिस्टेंसिंग, जिम्मेदार फेल

विज्ञापन
माहुल के यूबीआई बैंक की शाखा पर पैसा निकालते समय लगी भीड़। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। कोरोना संक्रमण पर लगाम को लेकर पूरे देश में लॉक डाउन है तो वहीं सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन किया जाना अत्यंत जरूरी है। इसके बाद भी बैंकों पर कहीं भी सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन होता नजर नहीं आ रहा है। शहर से लेकर ग्रामीणांचल तक के बैंक शाखाओं पर इन दिनों ग्राहकों की भीड़ उमड़ी हुई है।
विज्ञापन

अंबारी संवाददाता के अनुसार यूबीआई की शाखा पर ग्राहकों की भीड़ थी। बैंक के अंदर तो एक-एक ग्राहक ही जा रहे थे लेकिन बाहर किसी तरह की सोशल डिस्टेंसिंग नजर नहीं आ रही थी। सभी एक दूसरे से सट कर खड़े थे और अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। डीएम तक इसकी शिकायत हुई। जिस पर फूलपुर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची लेकिन पैसा निकालने के लिए लाइन में लगी महिलाएं तो जैसे किसी की कुछ सुनने को तैयार ही नहीं थी। फरिहां संवाददाता के अनुसार स्थानीय बाजार स्थिता यूबीआई व काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक की शाखाओं पर पूरे दिन सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ती रहीं। सोशल डिस्टेंसिंग के अनुपालन की जिम्मेदारी पुलिस महकमे की है लेकिन फरिहां चौकी पर तैनात कोई भी पुलिस कर्मी इन बैंक शाखाओं पर पहुंच कर जिम्मेदारी का निर्वहन करता नजर नहीं आया। वहीं किशुनदासपुर स्थित यूनियन बैंक की शाखा पर भी दिन भर काफी बुरा हाल नजर आया। सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कहीं होता नजर नहीं आ रहा था। लोग एक दूसरे पर जैसे चढ़े हुए थे। मौके पर एक-दो पुलिस कर्मी भी तैनात थे लेकिन वे भी मूकदर्शक बने हुए थे।

अंबारी स्थित यूबीआई बैंक की शाखा पर पैसा निकालते समय सामाजिक दूरी का नही कर रहे पालन।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें