डॉ. गीता सिंह।
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। भारतीय डाक विभाग की ओर से ‘प्रिय बापू आप अमर है’ योजना के तहत ढाई आखर नेेशनल पत्र लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता के परिणाम घोषित हो गए है जिसमें डीएवीपीजी कालेज की हिंदी विभागाध्यक्ष डा. गीता सिंह को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है।
इस प्रतियोगिता के लिए डाक विभाग की ओर से पुरस्कार भी घोषित किए गए थे जिसमें प्रथम स्थान पाने वाले केे 25000, द्वितीय स्थान पाने वाले को 10000 और तृतीय स्थान हासिल करने वाले को पांच हजार रुपये का पुरस्कार भी मिलना है। इस प्रतियोगिता में पहला स्थान झारखंड के अंकुर कुमार प्रजापति ने हासिल किया है। जबकि दूसरा स्थान डा. गीता सिंह और वैशाली की रहने रीतू मल्होत्रा को मिला है। जबकि तीसरे स्थान पर लखनऊ की अवंतिका दीक्षित और लखनऊ के ही विनय शंकर श्रीवास्तव ने हासिल किया है। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल करने पर उनके पति एसोसिएट प्रोफेसर डा. अखिलेश चंद्र सहित अन्य लोगों ने बधाई दी है।