फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज़मगढ़ में दलितों पर हमले को लेकर सीएम सख्त, एसओ निलंबित

Fri, 12 Jun 2020 12:15 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
सस्पेंड
विज्ञापन

आजमगढ़। जनपद के महारागंज थाना क्षेत्र के  सिकंदरपुर आईमा में छेड़खानी के विरोध पर दलित बस्ती पर हुए हमले में सीएम योगी आदित्यनाथ की सख्ती के बाद एसओ महाराजगंज अरविंद पांडेय को निलबिंत कर दिया गया है। 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की गई हैं। फरार आरोपियों पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया है। 

विज्ञापन


महाराजगंज थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर आयमा गांव में ट्यूबेल पर पानी लेने जा रही दलित बालिकाओं से छेड़खानी का विरोध करने पर समुदाय विशेष के लोगों ने बुधवार देर शाम को इकट्ठा होकर अनुसूचित बस्ती पर धावा बोल दिया था। महिलाओं और बच्चों को भी लाठी-डंडे और धारदार हथियार से  जमकर पीटा। लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए थे।

इसमें सोनू (20) पुत्र सुभाष, प्रमिला (30) पत्नी राजकुमार, आनंद कुमार (25) पुत्र लालबहादुर, अंकिता (13) पुत्री विनोद, लालबहादुर (52) पुत्र रामलवट, सुधीर (18) पुत्र विनोद, विकास (17) पुत्र बालचंद, सुबोध कुमार (19) पुत्र विनोद कुमार, अनीता (35) पत्नी दिनेश, गुड्डू (35) पुत्र मूरत, मनजीत (12) पुत्र गुड्डू व अमरसी देवी (50) पत्नी दरसू आदि शामिल थे। गांव में पुलिस के साथ पीएसी भी तैनात की गई थी।
विज्ञापन


नौ लोगों परवेज, फैजान, नूर आलम, सदरे आलम, हमीर, आरिफ, आसिफ, मेराज, सुहेल को नामजद और 10 अज्ञात पर एफआईआर की गई थी। एसपी त्रिवेणी सिंह ने एसओ महाराजगंज अरविंद पांडेय को  निलंबित कर दिया है। मामले में अब तक 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमेंं गठित की गई है। एसपी त्रिवेणी सिंह ने बताया कि फरार आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम भी घोषित किया गया है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार लिया जाएगा।

मामला सीएम योगी आदित्यनाथ के पास पहुंचने पर उन्होंने मामले में कड़ी नाराजगी जताई है। सांप्रदायिक घटना को देखते हुए एसओ महराजगंज को निलंबित करने के निर्देश दिए थे। साथ ही आरोपियों पर रासुका लगाने को कहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें