फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलाकारों ने उठाई आर्थिक संकट से निकलने की आवाज

विज्ञापन
बलरामपुर में अपनी समस्याओं को लेकर बैठक करते कलाकार। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। आल इंडिया थियेटर काउंसिल ऑफ भारत के आह्वान पर देश भर में कलाकारों ने सुबह आठ से 1 बजे तक अपने घर या आफिस में सांकेतिक उपवास रखा। हुनर संस्थान के कलाकारों ने संस्थान अध्यक्ष मनोज यादव की अध्यक्षता में संस्थान कार्यालय पर उपवास रखा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रंगकर्मी सुनील दत्त विश्वकर्मा ने कहा कि कोरोना वायरस के कारण हुई लॉक डाउन से सभी सांस्कृतिक, धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक एवं सरकार द्वारा आयोजित प्रचारात्मक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम बंद हैं। कलाकारों के समक्ष आर्थिक संकट आन पड़ा है। कलाकार निम्न मध्यवर्गीय परिवार से आते हैं। हम कलाकारों की भी सुधि सरकार को लेनी चाहिए। तत्काल आर्थिक मदद की व्यवस्था, जिलावार कलाकारों का रोस्टर बनाने, सप्ताह में एक दिन जिले में नाटक, नृत्य, संगीत, लोकनृत्य लोककलाओं को जीवित रखने वाले कार्यक्रम आयोजित करने, कलाकारों को मिलने वाली छात्रवृत्ति और फेलोशिप का दायरा बढ़ाने, निर्धारित संख्या में कार्यक्रमों को करने देने, कलाकारों के लिए आर्थिक पैकेज की मांग की गई। गौरव मौर्य, कमलेश सोनकर, सावन प्रजापति, प्रियांशु सोनकर, इंद्रजीत निषाद व सभी कलाकार साथी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें