इस दौरान डीएम ने अधिकारियों को जिम्मेदारी सौँपी। चेेतावनी दी कि यदि कहीं चूक हुई तो माफी नहीं मिलेगी।। उन्होंने हेलीपैड, मंच, पंडाल निर्माण, सभा स्थल, पार्किंग आदि की व्यवस्था का जायजा लिया।
इस दौरान हुई बैठक में जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने कहा कि अधिकारी अपना फोटो, नाम, पद नाम, मोबाइल नंबर तीन फरवरी को सुबह साढ़े बजे तक सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता आजमगढ़ पीके भटनागर के पास विकास भवन में अपडेट करा दें।
ताकि सभी लोगों को कंप्यूराज्ड आईडी कार्ड निर्गत किया जा सके। उन्हाेंने पूरे कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने के लिए 70 विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी। साथ ही साथ अधिकारियों को रिजर्व ड्यूटी लगाई।
उन्होंने चिकित्साधिकारी, डीपीआरओ को निर्देशित करते हुए कहा कि चिकित्सा प्रकोष्ठ में साफ -सफाई, सामान्य रोग की हर दवा, एबुलेंस आदि की व्यवस्था दुरुस्त रखे। नगर पालिका के ईओ का निर्देशित किया कि जनसभा स्थल पर मोबाइल शौचालय और पानी की व्यवस्था कराए।
इस मौकेपर मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार मिश्रा, प्रभारी बीडीओ आईएस संजीव रंजन, एडीएम वित्त एवं प्रशासन बृजेश कुमार व आशुतोष द्विवेदी, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. बीबी सिंह, डीपीआरओ आरएस चौधरी समेत कई विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद थे।