फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं घटा तो कहीं बढ़ा जलस्तर

Sun, 24 Jul 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
विज्ञापन
बांघ
विज्ञापन
विगत चार दिनों तक बढ़ने के बाद घाघरा के जलस्तर में बदरहुंआ गेज पर घटाव दर्ज किया गया। नदी के जलस्तर में कमी होती देख ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। 
विज्ञापन


जनपद के उत्तरी सीमा से होकर गुजरने वाली घाघरा नदी का जलस्तर अब घटने लगा है। विगत चार दिनों से नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही थी जिसे देख ग्रामीणों के सामने अनेक दुश्वारियां पैदा हो रही थीं। शनिवार को नदी के जलस्तर में घटाव का क्रम शुरू हो गया। शुक्रवार की शाम चार बजे बदरहुंआ गेज पर नदी का जलस्तर 72.08 मीटर दर्ज किया गया था जो शनिवार की शाम चार बजे एक सेमी घटकर 72.07 मीटर पर आ गया।

वहीं डिघिया नाले पर शुक्रवार की शाम चार बजे नदी का जलस्तर 71.28 मीटर था, जो शनिवार को एक सेमी बढ़कर 71.29 मीटर हो गया। प्रशासन द्वारा बाढ़ से घिरे गांवों में पांच नाव चलाई जा रही है। पशुपालन विभाग द्वारा बाढ़ क्षेत्र में टीकाकरण के लिए एक लाख 17 हजार पशुओं का चिह्नीकरण किया गया है। जिसमें से आधे से अधिक पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है।
विज्ञापन


 जिलाधिकारी ने हाजीपुर बाढ़ चौकी को देखा। वहां के निवासियों ने कहा कि भदौरा से चक्की तक रोड बन जाए तो बाढ़ से ग्रामवासियों को राहत मिलेगी। बरदहुंआ नाला को देखा।  मौके पर सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें