फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के बाद कीचड़ से सनीं सड़कें

Sun, 04 Jan 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नववर्ष के आगमन के साथ शुरू हुई बारिश लगातार तीन दिनों तक जारी रही। इस दौरान आसमान में छाए बादलों के चलते लोग सूर्य देव के दर्शन को तरस गए।
विज्ञापन


वहीं बारिश के चलते नगर से लेकर ग्रामीण इलाकों में कीचड़ से सनी सड़कों पर लोगों का पैदल चलना दूभर हो गया है। हालांकि रविवार को सूर्य देव का दर्शन होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।

वर्ष 2015 के आगमन के पहले दिन एक जनवरी को शुरू हुई रुक-रुक कर बारिश ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया था। रविवार को सूर्य देव बादलों की ओट से बाहर आए तो लोगों ने सर्दी से थोड़ी राहत महसूस की।
विज्ञापन


फूलपुर : पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश के चलते नगर की सड़कें कीचड़ से सन गई हैं। सडकों पर कीचड़ होने से लोग  फिसलकर गिर रहे हैं।

पवई : तीन दिनों तक हुई रुक-रुक कर हुई बारिश के बाद पवई-मित्तूपुर बाजार मार्ग पर चलना दूभर हो गया है। क्षेत्र के रामसमुझ यादव, राजमन यादव, सूरज विश्वकर्मा, जोखू सेठ, पीएन सिंह आदि का कहना है कि सड़क की दशा बदतर है।   
विज्ञापन


बूढ़नपुर : अहरौला बाजार में सड़क पर बने गड्ढों में बारिश के बाद पानी भर जाने के बाद पूरी सड़क तालाब बन गई है। क्षेत्र के अशोक पांडेय, मनोज दूबे, अंकित आदि ने कहा कि वर्षों से सड़क क्षतिग्रस्त है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें