फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: 1.5 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। दीदारगंज थाने की पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को नाजायज गांजे के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से 1.510 किलोग्राम गांजा, 18 पुड़िया गांजा और 3540 नकद बरामद किया।
विज्ञापन

यह गिरफ्तारी रविवार रात उप निरीक्षक अवधेश कुमार के नेतृत्व में की गई। पुलिस विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार पुलिस टीम क्षेत्र में रात्रि गश्त व संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध गांजे के साथ घूम रहा है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए महुआरा खुर्द नहर पुलिया से लगभग 100 मीटर पहले आरोपी सुबेचंद्र को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी दीदारगंज थाना क्षेत्र के गदाईपुर गांव का निवासी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें