फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SABARMATI EXPRESS TRAIN से निकलने लगा धुआं, यात्री भयभीत, सूझबूझ से ऐसे दूर की गई गड़बड़ी

Tue, 30 Aug 2022 01:38 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़

सार

साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन से अचानक धुंआ निकलने से हड़कंप मच गया। मंगलवार को जब आजमगढ़ रेलवे स्टेशन से निकलकर सठियांव क्रासिंग के पास पहुंची, तभी उसकी बोगी के नीचे से धुआं निकलने लगा। यह देखकर यात्री भयभीत हो गए।
विज्ञापन
भारतीय रेलवे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन मंगलवार को जब आजमगढ़ रेलवे स्टेशन से निकलकर सठियांव क्रासिंग के पास पहुंची, तभी उसकी बोगी के नीचे से धुआं निकलने लगा। यह देखकर यात्री भयभीत हो गए। सूचना पर पहुंची तकनीकि टीम ने खराबी को दूर कर ट्रेन को रवाना किया।
विज्ञापन

अहमदाबाद से दरभंगा जाने वाली साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन मंगलवार को अपने निर्धारित समय से लगभग एक घंटा विलंब से आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर पहुंची। स्टेशन से लगभग नौ बजे ट्रेन निकलकर सठियांव क्रासिंग के आगे पहुंची, तभी ट्रेन की बोगी नंबर S4, S5 के नीचे से धुआं निकलने लगा। यह देखकर यात्री काफी भयभीत हो गए।
इसकी सूचना ट्रेन के चालक को देकर उसे रोकवाया। इसके बाद ट्रेन के कर्मचारी गड़बड़ी को खोजने में जुट गए। ट्रेन कर्मियों के अथक प्रयास के बाद पता चला कि ट्रेन के पहिए के ब्रेक शू रगड़ खा रहे हैं, जिसके चलते धुआं निकल रहा है। ट्रेन कर्मी तत्काल गड़बड़ी को दुरुस्त करने में जुट गए और थोड़ी देर में ही ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना कर दिया। जब जाकर यात्रियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें