फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: जोन के चारों सर्किल में 2.77 लाख उपभोक्ताओं के यहां लगे स्मार्ट मीटर

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जोन की चारो सर्किल में डेढ़ साल में 2.77 लाख उपभोक्ताओं के परिसर में पुराना मीटर बदलकर स्मार्ट मीटर लगाया जा चुका है। आजमगढ़ द्वितीय सर्किल में स्मार्ट मीटर लगाने की प्रगति खराब है। यहां पर अब तक 26 हजार ही स्मार्ट मीटर लग सके हैं। आजमगढ़ जोन की चारो सर्किल में विभिन्न भार के कुल 14.55 लाख उपभोक्ता हैं। सभी उपभोक्ताओं के यहां पुराने मीटर को बदलकर स्मार्ट मीटर लगाना है। इस नई व्यवस्था से उपभोक्ताओं को सही बिजली बिल भी मिल सकेगी।
विज्ञापन

जोन की चारो सर्किल में स्मार्ट मीटर लगाने का जिम्मा हैदराबाद की जीएमआर कंपनी को दिया गया। डेढ़ साल में कंपनी के कर्मचारियों ने 2.77 हजार स्मार्ट मीटर लगाने का काम पूरा किया है। बचे उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाया जा रहा है।उपभोक्ताओं के परिसर में स्मार्ट मीटर लगाने के साथ ही उसे प्रीपेड भी किया जा रहा है। इससे विभाग को यह फायदा हो रहा कि जो उपभोक्ता बिजली बिल नहीं जमा कर रहा, उसकी बिजली कार्यालय में बैठे ही काट दिया जा रहा है। मुख्य अभियंता इंजीनियर रामबाबू ने बताया कि जोन की चारो सर्किल में 2.77 लाख स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं। इनमें से 1.66 लाख मीटर प्रीपेड किए जा चुके हैं। इसमें आजमगढ़ प्रथम में 39626, आजमगढ़ द्वितीय में 7119, बलिया में 64605 और मऊ में 55073 लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें