फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्ची बांटने का खर्च प्रत्याशी के खाते में

Sat, 28 Jan 2017 12:26 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
चुनाव की तैयारी बैठक को संबोधित करती मंडलायुक्त नीलम अहलावत। - फोटो : azamgarh
विज्ञापन
मंडलायुक्त नीलम अहलावत ने शुक्रवार को विधानसभा चुनाव सकुशल व व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए की गई तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि रिटर्निंग आफिसर और पुलिस क्षेत्राधिकारी बूथों का निरीक्षण करें और जहां जो कमियां रह गई हों उसे दूर कराएं।
विज्ञापन


    कलेक्ट्रेट के सभागार में शुक्रवार को हुई बैठक में मंडलायुक्त नीलम अहलावत ने पार्टियों को मतदान सूची मुहैया कराने,  नए मतदाता पहचानपत्र के वितरण, मतदानकर्मियों की उपलब्धता, समाधान एवं सुगम एप की सक्रियता, वाहनों व निर्वाचन सामग्री की उपलब्धता, अस्त्र-शस्त्र जमा की स्थिति, छापेमारी, गुंडा एक्ट, जिला बदर, ईवीएम मशीन एवं वीवीपैट की उपलब्धता, वीडियोग्राफी, वीडियो कैमरा, वेब कास्टिंग और बूथों रैम्प, प्रकाश पानी, शौचालय की व्यवस्था, बूथ डायरी, जोन, सेक्टर का नक्शा, रूट चार्ट आदि के बारे में जानकारी ली। प्रभारी अधिकारी ईवीएम सोमनाथ मिश्र ने बताया कि पर्याप्त संख्या में ईवीएम एवं वीवीपैट उपलब्ध है।

कार्मिक को प्रशिक्षण दिया गया है।  बताया गया कि समाधान एवं सुविधा ऐप चालू कर दिया गया है। आनलाईन आवेदन और अनुमति की व्यवस्था बनाई गई है। वीडियोग्राफी के लिए 250 से 300 कैमरे की जरूरत है। 346 वेब कास्टिंग की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


   जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने बताया कि प्रत्येक बूथ के 200 मीटर के दायरे के बाहर राजनीतिक दलों की ओर से पर्ची बांटने के लिए पांडाल लगाए जाएंगे। पहली बार इसपर आने वाला खर्च 1200 रुपये प्रत्याशी के खर्चे में जोड़ा जाएगा। इस बारे में राजनीतिक दलों को जानकारी दी गई है। प्रत्येक बूथ पर विकलांगों के लिए अस्थायी, स्थायी रैम्प की व्यवस्था की गई है। जहां बिजली नहीं है वहां प्रकाश की व्यवस्था चार्जर एवं लैंप के जरिये की जाएगी ।  

   शौचालय एवं पानी की व्यवस्था के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दे दिया गया है। मंडलायुक्त ने आरओ एवं क्षेत्राधिकारी पुलिस को बूथों का निरीक्षण कर कमियां दूर कराने का निर्देश दिया। मुख्य विकास अधिकारी महेन्द्र वर्मा ने बताया कि मतदान कर्मियों की डयूटी लग गयी है। कर्मचारियों की कोई कमी नहीं है।

   डीआईजी धर्मवीर ने थानाध्यक्षों को अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करने, आचार संहिता का पालन कराने और गुंडा माफिया को पाबंद करने का निर्देश दिया।

  कहा छापेमारी में पक्षपात न होने पाए। उन्होंने कहा कि यूपी 100 वाहन के लोग निष्पक्ष कार्रवाई करें। कहा कि वोट के लिए लोगों को शराब बांटी जाती है ऐसे में अवैध शराब को पकड़ने के लिए युद्ध स्तर पर कार्रवाई की जाए। 

 पुलिस अधीक्षक आनंद कुलकर्णी ने बताया कि छापेमारी में अबतक 25000 लीटर अवैध शराब पकड़ी गई है। इस मौके पर एडीएम प्रशासन पीपी सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व वीके गुप्ता, एसपी यातायात हफीजुरर्हमान, एसपी सिटी शकील अहमद खां, एसपीआरए शैलेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें