फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासी कामगारों की हो रही स्किल मैपिंग, शासन को जा रहा रिकार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। लॉकडाउन के बाद से जनपद में लगभग 1.40 लाख प्रवासी श्रमिकों का आगमन हो चुका है। प्रवासियों की स्किल मैपिंग की जा रही है। डीएम एनपी सिंह ने बताया कि इसके आधार पर शासन उद्योगपतियों से वार्ता करेगा और स्थानीय स्तर पर उत्पाद शुरू करने की योजना बनाई जा जाएगी।
विज्ञापन

अभी तक जनपद में कुल 1.40 लाख के आसपास प्रवासी आए हैं। इसमें 87352 शासन के पंजीकृत माध्यमों (रेलवे और रोजवेज) तथा 52000 के आसपास लोग अपने संसाधनों (ट्रक, कार, बाइक, पैदल) आदि माध्यमों से आए हैं। हालांकि अब अपने संसाधनों से आने वाले प्रवासियों की संख्या कम होती जा रही है। एक से 10 मई के बीच जितने लोग पंजीकृत संसाधनों से आ रहे थे। उससे दोगुनी संख्या में लोग अंपजीकृत माध्यमों से आए। 10 से 20 मई तक दोनों की संख्या लगभग बराबर रही। 20 मई के बाद अंपजीकृत माध्यमों से आने वालों की संख्या में कमी आनी शुरू हो गई है। अब ये 150-200 की संख्या में प्रतिदिन आ रहे हैं। डीएम एनपी सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर बाहर से 1.40 लाख प्रवासियों की स्किल मैपिंग शुरू कर दी गई है। साथ ही इसका रिकार्ड शासन को भेजा जा रहा है। इनके स्किल और संख्या के आधार पर शासन उद्योगपतियों से से वार्ता करेगा। स्थानीय स्तर पर उत्पाद तैयार करने और उसमें इनको समायोजित करने के लिए प्रेरित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें