आजमगढ़। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को एसपी से मिला। प्रतिनिधि मंडल ने उनके समक्ष मूल्यांकन कर वापस लौट रहे शिक्षक के साथ दरोगा और सिपाही द्वारा किए गए दुर्व्यवहार की जांच कर कार्रवाई की मांग की गई। जिलाध्यक्ष बृजेश राय ने बताया कि इंटरमीडिएट कालेज सठियांव में तैनात सहायक अध्यापक राम प्यारे राय 23 मई को मूल्यांकन कर कार्य समाप्त कर वापस अपने घर कालीचौरा आ रहे थे। डीएम महाविद्यालय के सामने शाम लगभग 6.30 बजे दरोगा और दो सिपाहियों ने उनकी बाइक को रोक लिया। एक सिपाही द्वारा उनके साथ गाली गलौज की गई। राहगीरों के बीच बचाव के बाद उन्होंने शिक्षक को छोड़ा। उन्होंने उक्त सिपाही के खिलाफ जांच कर कार्रवाई किए जाने की मांग की। इसके साथ ही संगठन की ओर से मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री अपर मुख्य सचिव और मंडलायुक्त को भी पत्र भेजा गया।