फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: छह विद्यालयों ने प्रोजेक्ट अलंकार के खर्च का नहीं दिया ब्यौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। प्रदेश में संचालित प्रोजेक्ट अलंकार योजना में करोड़ों रुपये के दुरुपयोग अथवा बड़े घोटाले की आशंका जताई जा रही है। सरकारी सहायता प्राप्त प्रदेश के 588 अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों द्वारा अब तक खर्च का पूरा हिसाब न देने और तीसरी किस्त की मांग न किए जाने से शासन और शिक्षा विभाग की चिंता बढ़ गई है। इसमें जिले के भी छह विद्यालय शामिल हैं। योजना के तहत प्रत्येक विद्यालय को अधिकतम 1.25 करोड़ रुपये तक की सहायता देने का प्रावधान किया गया था। विद्यालयों को अपनी ओर से 25 प्रतिशत अंशदान अलग खाते में जमा करना होता है, जबकि शेष 75 प्रतिशत राशि सरकार की ओर से 40:40:20 के अनुपात में तीन किस्तों में जारी की जाती है।
विज्ञापन

जेडी नवल किशोर ने बताया कि योजना वर्ष 2023-24 में शुरू हुई थी, लेकिन दो से तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी अधिकांश एडेड स्कूल दूसरी और तीसरी किस्त की प्रक्रिया पूरी नहीं कर सके हैं। नियमानुसार पहली किस्त का उपभोग प्रमाण पत्र मिलने के बाद ही अगली किस्त जारी की जाती है, लेकिन अधिकतर विद्यालयों ने अब तक इसका पालन नहीं किया। जेडी ने अपर निदेशक माध्यमिक के निर्देश पर इन सभी विद्यालयों से रिपोर्ट तलब की है।
जिले के ये विद्यालय हैं शामिल
- केवी इंटर कालेज मार्टीनगंज।
- पटेल मेमोरियल इंटर कालेज अतरौलिया।
- गांधी इंटर कालेज कौड़िया।
- गयादीन इंटर कालेज खुरास
- हीरालाल स्मारक इंटर कालेज भरौली।
- इंटरमीडिएट इंटर कालेज कप्तानगंज।
राजकीय स्कूलों में ऐसी कोई समस्या नहीं है, लेकिन एडेड स्कूल न तो खर्च का पूरा विवरण दे रहे हैं और न ही तीसरी किस्त की मांग कर रहे हैं, जिससे योजना प्रभावित हो रही है। इसके लिए सबसे रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट आने के बाद टास्क फोर्स का गठन कर जांच कराई जाएगी। -नवल किशोर, जेडी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें