फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में प्रतिबंधित मांस की पैकिंग कर रहे छह युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायमीर। स्थानीय थाना क्षेत्र के अफसर अलीगंज बस्ती गांव निवासी एक व्यक्ति के मकान में प्रतिबंधित जानवर का मांस पॉलिथीन में पैक किया जा रहा था। सूचना पर सरायमीर थाना पुलिस ने छापा मार कर प्रतिबंधित मांस बरामद किया और मौके से छह लोगों गिरफ्तार भी कर लिया।
विज्ञापन

सरायमीर थाना क्षेत्र के अफसर अलीगंज बस्ती गांव निवासी महताब आलम के घर के दूसरी मंजिल पर रविवार को कुछ लोगों ने प्रतिबंधित मवेशी को काटकर उसका मांस पैक कर रहे थे। मुखबिर से इसकी सूचना मिलते ही सरायमीर थाना पुलिस ने गांव में पहुंच कर वहां छापा मारा। वहां प्रतिबंधित कटा हुआ मवेशी मिला और मांस को कई लोग पैकिंग कर रहे थे। पुलिस टीम ने मौके से मो. अजीम, मो. सैफ, मो. साकिर, मो. हमजा निवासीगण शेरवा थाना सरायमीर, मो. हुरैरा व मो. उजैफ निवासीगण अफसर अलीगंज बस्ती थाना सरायमीर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से 25 किग्रा प्रतिबंधित जानवर के मांस के साथ ही चार अदद नाजायज चाकू भी बरामद किया। सभी का मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें