फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा दंपत्ति से छह किग्रा चांदी, 80 ग्राम सोने की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरदह थाना क्षेत्र सैय्यद बहाऊद्दीनपुर गांव के पास रविवार को दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने मोटरसाइकिल से जा रहे सराफ दंपती को असलहे से आतंकित कर लाखों का माल लूट लिया। उनके बच्चों ने शोर मचाना शुरू किया तो बदमाशों ने उनके खेत में फेंक दिया।
विज्ञापन

भादो गांव निवासी सतीश सेठ सराफा कारोबारी हैं। उनकी जौनपुर जिले के सरायख्वाजा स्थित भदेठी बाजार में सराफा की दुकान है। रविवार को सतीश अपनी पत्नी व दो बच्चों को बाइक से लेकर दुकान पर जा रहा था। उसके पास सोना व चांदी के आभूषण भी थे। जौनपुर सीमा पर सैय्यद बहाऊद्दीनपुर गांव के पास दो बाइक सवार चार बदमाशों ने ओवरटेक कर उसे रोक लिया। असलहा दिखाकर गहनों से भरा बैग छीनने लगे। दोनों बच्चे शोर मचाने लगे तो बदमाशों ने उन्हें पकड़ कर सड़क किनारे स्थित खेत में फेंक दिया। इसके बाद बैग छीनकर भाग निकले। जाते-जाते उन्होंने मोबाइल और बाइक की चाबी भी छीन ली। सतीश ने बताया कि बैग में छह किलो चांदी व 80 ग्राम सोना के आभूषण रखे थे। कुछ देर बाद राहगीर वहां गुजरे तो सराफ ने उन्हें रोक कर आपबीती सुनाई। उनके मोबाइल से घटना की सूचना पुलिस को दी। सरायख्वाजा थाने की पुलिस पहले मौके पर पहुंची। घटनास्थल बरदह थाना क्षेत्र में होने के कारण बरदह पुलिस को सूचना दी गई। व्यवसायी ने तहरीर दी है। इससे पहले शनिवार को जहानागंज क्षेत्र में भी लूट हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें