फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानपति हत्याकांड के छह अभियुक्त गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंद्रा बाजार। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के अमौड़ा गांव के प्रधानपति मनीष राय हत्याकांड में छह और अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से पुलिस ने पिस्टल, तमंचा, कारतूस, मोबाइल व आल्टो कार बरामद किया है। पकड़े गए छह आरोपियों में दो अपचारी भी शामिल है। वहीं दो गिरफ्तार लोगों के नाम विवेचना के दौरान प्रकाश में आए है।
विज्ञापन

मनीष राय हत्याकांड में मृतक के पिता ने 9 ज्ञात समेत दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया था। नामजद किए गए लोगों में दो पहले से ही जेल में बंद है तो वहीं तीन को पुलिस ने घटना के एक दिन बाद ही गिरफ्तार कर लिया था। शेष नामजद अभियुक्तों की तलाश में पुलिस लगी हुई थी। विवेचना के दौरान दो और नाम प्रकाश में आए। इसमें मुख्य आरोपी बेचू राय का एक पुत्र व पुत्री शामिल है। मंगलवार को मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि पीडब्लूडी क्र शर प्लांट के पास स्थित एक झोपड़ी में मनीष राय हत्याकांड के कुछ आरोपी मौजूद है और कहीं भागने की फिराक में है। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखते हुए एक युवक ने पुलिस टीम फायर कर दिया। खुद का बचाव करते हुए पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए लोगों में दीपक राय पुत्र जगतनरायन निवासी राजेपुर पसिका थाना बरदह, अभिषेक राय पुत्र कृपाशंकर राय, पंकज मिश्रा पुत्र स्व. अरविंद मिश्रा, आरती राय पुत्री गुरु प्रसाद राय निवासी अमौड़ा थाना गंभीरपुर शामिल रहे। इसके अलावा अमौड़ा गांव के रहने वाले दो अपचारी भी पकड़े गए है। पुलिस ने इनके पास से एक अदद पिस्टल, चार तमंचा, एक मोबाइल व एक आल्टो कार बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें