फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज हत्या के दो मामलों में छह अभियुक्त गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले के दो अलग-अलग थानों में दर्ज दहेज हत्या के दो मामलों में वांछित छह आरोपियों को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। सभी का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन

कप्तानगंज थाने में शहर कोतवाली के करीमुद्दीनपुर गंगापुर गांव निवासी रामदेव पुत्र स्व. नक्कू राम ने मुकदमा दर्ज कराया था की उसकी पुत्री रीमा भारती की ससुराल वालों ने दहेज को लेकर 14 अक्टूर 2019 को हत्या कर दी है। पति शैलेंद्र कुमार, सास उषा देवी, ससुर राजेश पुत्र शिवजोर व शिवजोर व देवर सतेेंद्र व शैलेश व ननद कुसुम को नामजद किया था। मुखबिर की सूचना पर कप्तानगंज पुलिस ने शनिवार को शैलेंद्र, राजेश व ऊषा देवी को कप्तानगंज कस्बा से गिरफ्तार कर लिया। इसी क्रम में बिलरियागंज थाना पुलिस ने भी मुखबिर की सूचना पर थाने में दर्ज दहेज हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त शंकर राम, बदामी देवी व उजाला देवी को शहाबुद्दीनपुर मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया। सभी का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें