फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बहनों ने भाइयों की कलाई में बांध स्नेह का धागा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व रक्षाबंधन सोमवार को को मनाया गया। शुभ घड़ी में बहनों ने भाइयों के माथे पर रोली अक्षत का टीका लगाया, इसके बाद आरती उतारी। कलाई पर स्नेह की डोर बांधते हुए उनके दीर्घायु की कामना की। इसके बदले में भाइयों ने बहनों को आजीवन सुरक्षा का वचन दिया। बाजारों में जगह-जगह सजीं राखी और मिठाई की दुकानों पर खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ सुबह से देखने को मिली। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस अलर्ट रही।
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर्व को लेकर एक सप्ताह पूर्व से राखियों की दुकानें सज गई थीं। पसंदीदा मिठाई तैयार कराने का कार्य कारोबारियों ने शुरू करा दिया था। रक्षाबंधन पर कलाई पर बहन का स्नेह बंधवाने के बाद उन्हें उपहार भेंट करने के लिए भाइयों द्वारा की जानी वाली खरीदारी के मद्देनजर भी बाजार तैयार रहे। शनिवार से बाजार में भीड़ बढ़ी थी। रविवार की देर रात तक व सोमवार की दोपहर तक बाजारों में रौनक रही। रक्षाबंधन पर भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए महिलाओं की भीड़ बस, ट्रेन व ऑटो-रिक्शा में देखने को मिली। रोडवेज बसों में मध्य रात्रि 12 बजे तक महिला यात्रियों का सफर निशुल्क होने की वजह से ज्यादा भीड़ रही।
सुरक्षा के मद्देनजर बाजार, रेलवे व बस स्टेशन पर सख्ती
आजमगढ़। रक्षाबंधन पर बस व ट्रेन से सफर करने वालों में सबसे ज्यादा महिलाएं होती हैं जो अपने पति या बच्चों के साथ सफर करती हैं। वहीं घर से दूर पढ़ाई या नौकरी कर रही युवतियां लौटती हैं। इस भीड़ को ध्यान में रखते हुए ट्रेन व बस में सफर को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट रहा।
विज्ञापन

राखी बंधवाने के बाद सोशल मीडिया शेयर की फोटो
फूलपुर। कस्बा और ग्रामीण क्षेत्रों में रक्षा बंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाई की कलाई में राखी बांधी। भाई ने बहनों की रक्षा का संकल्प लिया और उपहार देकर खुशियां साझा कीं। राखी बंधवाने के बाद भाई बहनों ने सोशल मीडिया पर स्टेटस शेयर किया। इस अवसर पर घरों में व्यंजन भी बनाए गए। नगर के मोहल्लों में पर्व को लेकर काफी उत्साह रहा। राखी बांधने का सिलसिला देर रात तक चलता रहा।
00
भाइयों की लंबी उम्र की कामना
सगड़ी। तहसील क्षेत्र के मालटारी, जीयनपुर, अंजान शहीद, अजमतगढ़, बोझिया, मुहम्मदपुर, पकवाइनार, मनिका डीह, कठैचा, घाघरा, महुलिया, डोरवा, इमलीपुर सहित दर्जनों गांव में सोमवार को रक्षा बंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाई की कलाई में राखी बांधी और उनकी लंबी उम्र की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें