फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बहनों ने भाइयों को तिलक लगा आरती उतारी, बांधी राखी

विज्ञापन
रक्षाबंधन - फोटो : संवाद
विज्ञापन
आजमगढ़। भाई-बहन के अटूट स्नेह का पर्व रक्षा बंधन शनिवार को जिले में धूमधाम के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाया और आरती उतार कर कलाई पर राखी बांधी और फिर मिठाई खिलाई।
विज्ञापन

पर्व को लेकर जिले भर में लोगों में उत्साह देखने को मिला। रक्षाबंधन पर घर-घर में सुबह से ही बहनें शुभ मुहूर्त से पूर्व ही थाली में सजी चमचमाती राखी, रोली, अगरबत्ती, मिष्ठान लेकर भाई की कलाई में राखी बांधने पहुंच गई। अधिकतर बहनों ने शुभमुहूर्त ध्यान में रखते हुए बाजार में पूजन सामग्री के साथ ही मिठाई और आकर्षक राखियों की खरीदारी की। फिर विधि विधान से रक्षा सूत्र बांध कर भाई के माथे पर तिलक लगाया और चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया।
इस दौरान भाइयों ने बहनों को आशीर्वाद देते हुए आजीवन हर तरह से रक्षा करने का संकल्प लिया। उधर बाजारों में राखी की दुकानों पर ‘चंदा रे मेरे भैया से कहना बहना याद करें’ सहित अन्य प्रचलित गीत बज रहे थे।
विज्ञापन

रानी की सराय ः बाजारों में सुबह से लेकर दोपहर तक मिठाई की दुकानों पर काफी भीड़ लगी रही। जिन बहनों के भाई नहीं थे वे भी समय से घर पहुंच गए, तो ससुराल में रही बहनें भी अपने मायके समय से पहुंची। क्षेत्र में रक्षाबंधन का पर्व परंपरागत और हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया।
मेजवां : फूलपुर कस्बा और आसपास के गांवों में रक्षा बंधन धूमधाम से मना। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर सुख-समृद्धि की कामना की, तो भाइयों ने रक्षा का संकल्प लेकर उपहार दिए। मेजवां, बक्शपुर, सुदनीपुर, ऊदपुर समेत कई गांवों में दिनभर राखी बांधने का सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें