फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: ननद ने वीडियो जारी कर भाभी और कॉलेज के उप प्रबंधक पर लगाया धर्मांतरण का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला। क्षेत्र में एक कॉलेज में शिक्षिका के धर्मांतरण मामले में शुक्रवार को नया मोड़ आ गया है। शिक्षिका की ननद ने 4 मिनट 50 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इसमें एक कॉलेज के उप प्रबंधक और उनके परिजनों पर धर्मांतरण कराने का गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

दिल्ली की एक आईटी कंपनी में कार्यरत युवती ने वीडियो में दावा किया है कि उप प्रबंधक और उनके परिवार ने न सिर्फ उसके साथ छेड़खानी की बल्कि उस पर जबरन धर्मांतरण का भी दबाव बनाया। उसकी शिक्षक भाभी भी धर्मांतरण गिरोह का हिस्सा है।
युवती ने बताया कि 2018 में उसके भाई की शादी शिक्षिका से हुई थी। उस दौरान परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। भाभी से नौकरी दिलवाने की बात कहने पर उप प्रबंधक ने उसे 15 दिन की ट्रेनिंग के लिए पुणे भेजा।
विज्ञापन

ट्रेनिंग के बाद जब वह वापस आई तो उप प्रबंधक ने दो दिन की ट्रेनिंग के लिए कॉलेज में बुलाया, जहां उसे एक कमरे में ले जाया गया। यहां उसके साथ उप प्रबंधक, उसके दो भाई, भतीजा और कॉलेज की दो शिक्षिकाएं के साथ उसकी भाभी मौजूद थीं।
युवती ने बताया कि इन लोगों ने उस पर रोजा रखने, नमाज पढ़ने और मुस्लिम महिलाओं जैसे कपड़े पहनने की शर्त पर नौकरी देने की बात कही। मैनें इन्कार किया तो मुझे मारपीटा और वीडियो बनाकर धमकी दी कि यदि किसी से यह बात कही तो वीडियो वायरल कर दिया जाएगा और पूरे परिवार को जान से मार दिया जाएगा।
युवती के मुताबिक डर और परिवार की सुरक्षा की वजह से वह इतने दिनों तक चुप रही लेकिन अब स्थिति असहनीय हो गई है। इसलिए वह सामने आई है।
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने इसे लखनऊ के बलरामपुर में छांगुर बाबा उर्फ जलालुद्दीन मामले से जोड़कर देखना शुरू कर दिया है। वहीं, पुलिस का कहना है कि अभी वीडियो संज्ञान में नहीं आया है।
थानाध्यक्ष अहरौला प्रदीप कुमार ने बताया कि यदि कोई वीडियो वायरल हुआ है तो उच्चाधिकारियों को अवगत कराकर इसकी जांच कराई जाएगी। सत्यता की पुष्टि के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें