फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरानी के चक्कर में जेठानी हुई गिरफ्तार, जाने क्या है मामला

Wed, 21 Feb 2018 01:07 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
arrested
विज्ञापन
 क्षेत्र के जनता इंटर कालेज आतापुर ओहनी पर मंगलवार की सुबह दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रही छात्रा को गिरफ्तार किया गया और उसके खिलाफ परीक्षा अधिनियम के तहत मुकदमा भी पंजीकृत कर लिया है।
विज्ञापन


सुबह की पाली में हाईस्कूल विज्ञान की परीक्षा थी। जनता इंटर कॉलेज आतापुर ओहनी पर कमरा नंबर 12 में इंब्राहिमपुर गांव निवासी प्रेमशीला पत्नी सुरेंद्र की सीट लगी थी। परीक्षा में प्रेमशीला की जगह पर उसकी जेठानी सुनीता पत्नी वीरेंद्र परीक्षा दे रही थी।

इसकी सूचना मुखबिर से प्रभारी निरीक्षक तहबरपुर मनोज कुमार सिंह को मिली। इस पर वे विद्यालय पहुंचे और परीक्षार्थियों का मिलान कराना शुरू कर दिया। रिकार्ड से मिलान कराने पर प्रेमशीला के स्थान पर परीक्षा दे रही उसकी जेठानी सुनीता पकड़ में आ गई।
विज्ञापन


पुलिस ने उसे तत्काल हिरासत में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक ने उसके खिलाफ मुकदमा भी पंजीकृत कर लिया है। विद्यालय के प्रबंधक और प्रधानाचार्य इस मुद्दे पर कुछ भी बोलने से इंकार करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें