फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब! सरकारी अभिलेख में मुझे जिंदा कर दीजिए

Wed, 15 Apr 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
निजामाबाद तहसील क्षेत्र के कुजियारी गांव निवासी लौटू यादव पुत्र स्व. बद्री यादव बुधवार को मंडलायुक्त कार्यालय पर अनशन पर बैठ गया। उसने अपने पुत्र पर धोखे से खुद को मृत दिखाकर जमीन की वरासत कराने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


लौटू ने बताया कि उसके पुत्र रामनयन यादव ने  1998 में उसे मृत दिखाकर उसकी सारी जमीन की वरासत अपने नाम करा ली। जब उसने इसकी शिकायत डीएम से की तो नायब तहसीलदार लालधर सिंह ने आदेश को छह जनवरी 2015 को निरस्त कर दिया।

इसके बाद, पूर्व जिलाधिकारी ने नायब तहसीलदार के आदेश को निरस्त कर जमीन की अमल दरामद करवा दी। लौटू का कहना है कि जब तक उसे जीवित नहीं किया जाता, वह अनशन से
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं उठेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें