फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू युवा वाहिनी ने फूंका आजम खां का पुतला

Wed, 15 Apr 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदू युवा वाहिनी द्वारा मंगलवार को डा. अंबेडकर पार्क में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें रामपुर के तोपखाना इलाका में वाल्मीकि समाज पर धर्म परिवर्तन के लिए प्रदेश सरकार के मंत्री आजम खां पर दबाव बनाने का आरोप लगाया। बैठक के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट चौराहे पर आजम खां का पुतला फूं का।
विज्ञापन


जिला संयोजक हरिबंश मिश्रा ने कहा कि रामपुर के तापखाना इलाके के 80 परिवार और उनके बच्चे सहमे हुए हैं। वह स्कूल नहीं जा रहा हैं। स्कूली बच्चे सदमे में हैं, उनके साथ कोई भी अप्रिय घटना घट सकती है। ऐसे में यदि आजम खां को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वहां पर शांति व्यवस्था कायम नहीं किया जा सकता। आजम खां को नजरबंद कर देना चाहिए। अगर प्रदेश सरकार ऐसा नहीं कर सकती तो प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगा देना चाहिए। जिला उपाध्यक्ष विनोद सोनकर ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जंगलराज कायम है।

हत्या, लूट और बलात्कार जैसी घटनाएं आम हो गई हैं। ऐसे में प्रदेश सरकार के एक कद्दावर मंत्री का यह तुगलकी फरमान बेहद शर्मनाक है। वाल्मीकि समाज पर जिस तरह से धर्म परिवर्तन के लिए दबाव दिया जा रहा है, वह उत्तर प्रदेश में सांप्रदायिक तनाव को बढ़ाएगा। बैठक के बाद कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट चौराहे पर आजम खां का पुतला फूंका और नारेबाजी की। इस मौके पर जिला प्रभारी विरेंद्र सिंह, नगर प्रभारी जगदंबा बाबा, हलधर दुबे, रुद्रप्रताप पांडेय, शिव  चौबे, प्रवीण सिंह, रामसकल चौहान, दिनेश चौहान, ज्ञानेंद्र चौहान, अविनाश सैनी, अमित उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें