आजमगढ़। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य में मतदाता सूची से 15.61 फीसदी मतदाताओं का नाम हट जाएगा। जिले में कुल 3714258 मतदाताओं में से 3133169 मतदाताओं के गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा कर दिया गया है। चुनाव आयोग के निर्देश पर एसआईआर के तहत मतदाता सूची को वेरिफाई, सही और अपडेट किया जा रहा है। इसमें मतदाता सूची सहित मतदाताओं की काफी गहन जांच की गई है। घर-घर जाकर बीएलओ मतदाताओं का सत्यापन किए। इसके लिए जिले में कुल 3869 बूथों पर बीएलओ की टीम लगाई गई थी।
इसके लिए 392 सुपरवाइजर को भी लगाया गया है। घर-घर मतदाताओं से 2003 की मतदाता सूची से मिलान किया गया। इसमें पिछली मतदाता सूची में से 581185 मृतक, शिफ्टेड और डबल वाले पाए गए। ऐसे नामों को सूची से काटकर हटाया जा रहा है। वहीं सही मतदाताओं की सूची को डिजिटाइज किया जा रहा है। वहीं एक-एक मतदाताओं की मैपिंग की जा रही है।