फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिमरन और अमन ने 12वीं में मारी बाजी

Sat, 21 May 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
CBSE
विज्ञापन
सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की परीक्षा के परिणाम शनिवार को घोषित हो गए। इसमें विज्ञान वर्ग में 97 प्रतिशत अंक के साथ सिमरन श्रीवास्तव तो वाणिज्य वर्ग में 93 प्रतिशत अंक के साथ अमन श्रीवास्तव ने बाजी मारी। शनिवार को घोषित सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट पिछली वर्ष की तुलना में अच्छा रहा। पिछले वर्ष जहां जिले का रिजल्ट 96.2 प्रतिशत था। इस बार उसमें मामूली ही सही इजाफा देखने को मिला और इस बार जनपद का रिजल्ट 98 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन

परीक्षा परिणाम को लेकर सुबह से ही बच्चे और उनके अभिभावकों में काफी उत्साह था। बहुत से अभिभावक बच्चों के साथ विद्यालय पहुंच गए। जहां रिजल्ट घोषित होने के बच्चों और उनके अभिभावकों ने अपनी खुशी का इजहार विक्ट्री का निशान बनाकर किया। रिजल्ट घोषित होने के बाद बच्चे के पास होने उनसे ज्यादा प्रसन्न तो उनके अभिभावक दिख रहे थे। पास होने के बाद बच्चों ने अपने माता-पिता से आशीर्वाद लिया। वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा बच्चों और उनके अभिभावकों को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया गया। प्रधानाचार्यों ने बच्चों को बधाई देने के साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। परीक्षा में सफल छात्रों के चेहरे को देखकर ऐसा लग रहा था जैसे कोई जंग जीत ली हो। परीक्षा में सफल छात्रों की खुशी का ठिकाना नहीं था। पूछने पर किसी ने इंजीनियर तो किसी ने डाक्टर और किसी ने आईएएस बनने की इच्छा जाहिर की। इस दौरान किसी ने भी राजनीति में करियर बनाने की बात नहीं की। विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने सफलता का श्रेय बच्चों की मेहनत और शिक्षकों द्वारा बच्चों से मेहनत से दी गई शिक्षा का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि आगे वह और बेहतर परिणाम देने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें