फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटेगा निजी अस्पताल स्कूल पर लटका ताला

Sat, 21 May 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
स्कूल पर लटका ताला
विज्ञापन
वन क्षेत्र में अवैध रूप से बने भवनों के प्रति आजमगढ़ विकास प्राधिकरण सख्त हो गया है। शुक्रवार को प्राधिकरण की सचिव ऋतु सुहास ने वन क्षेत्र में बने एक निजी अस्पताल भवन को ढहाने और बिना नक्शे के बने एक विद्यालय के भवन को सीज करने का आदेश जारी किया गया है।
विज्ञापन


प्राधिकरण की सचिव ऋतु सुहास ने बताया कि सिधारी क्षेत्र स्थित विद्या हास्पिटल अवैध रूप से बनाया गया है। जबकि उक्त अस्पताल का नक्शा भी प्राधिकरण से स्वीकृत नहीं किया गया है। वर्ष 2014 में अस्पताल प्रबंधन को नोटिस जारी किया गया था लेकिन इसके बाद भी निर्माण कराया गया। इसके कारण ध्वस्तीकरण की यह कार्रवाई की गई है। वहीं, नगर के कोल बाजबहादुर स्थित लिटिल फ्लावर स्कूल के भवन का निर्माण भी बिना मानचित्र पास हुए कराया गया है। विद्यालय प्रबंधक ने विकास प्राधिकरण में विद्यालय भवन के निर्माण के लिए नक्शा ही जमा नहीं कराया और 14 कमरों की बिल्डिंग तैयार कर ली गई। एक बार इस संबंध में प्रबंधक को नोटिस भी जारी हुआ। 

तब प्रबंधक द्वारा कोर्ट में 250 रुपये जमाकर यह कहा गया कि अब वह विद्यालय का निर्माण नहीं करेगा लेकिन इसके बाद भी विद्यालय भवन बनवाया।  इस कारण से विद्यालय को सीज करने का आदेश जारी किया गया। इस पर कार्रवाई करते हुए एसडीएम सदर डा. एके सिंह ने शुक्रवार को विद्यालय भवन को सीज किया।
विज्ञापन


प्राधिकरण सचिव ऋतु सुहास ने बताया कि नगर के करतालपुर क्षेत्र स्थित जीडी ग्लोबल स्कूल जो कृषि क्षेत्र में बना है, उसके निर्माण को रोकने का नोटिस जारी है। इसके बाद भी विद्यालय प्रबंधन द्वारा भवन निर्माण करने की शिकायत मिली थी। जांच के लिए भेजी गई टीम ने शिकायत को सही पाया। इनके खिलाफ नोटिस जारी कर पेनाल्टी लगाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें